कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक महिला डॉक्टर की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बता दें कि चेस्ट मेडिसिन विभाग में पीजीटी के रूप में कार्यरत इस डॉक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सुबह 11:30 बजे पाया गया। घटना के बाद अस्पताल में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है, और महिला डॉक्टर की मौत के कारणों पर सवाल उठने लगे हैं।

संदिग्ध स्थिति में पाई गई महिला डॉक्टर का शव

अस्पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्टर का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया था, और सहकर्मियों ने दावा किया कि शरीर पर चोट के निशान थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शव पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है। डॉक्टरों का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता है, जिससे यह सवाल उठता है कि इस महिला डॉक्टर के साथ आखिर क्या हुआ?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल खुद मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। शव परीक्षण की वीडियोग्राफी भी की जा सकती है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, अस्पताल के अधिकारी इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *