अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम करने के लिए किसी ट्रिक की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने अनुशासन और मेहनत से 18 किलो वजन कम कर सबको चौंका दिया है। उनका यह सफर ना सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान हर उस व्यक्ति के लिए एक मार्गदर्शन है, जो वजन कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी स्टेरॉइड्स के अपने शरीर को इस कदर ट्रांसफॉर्म किया कि लोग उनकी इस उपलब्धि को देखकर हैरान हैं। आइए जानते हैं उन्होंने किस तरह से यह कर दिखाया और आप भी उनकी ट्रिक्स को कैसे अपना सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/C76yZD4vpVP/?utm_source=ig_web_copy_link

वजन कम करने का सफर

मीठे का त्याग 

कार्तिक आर्यन ने अपने वजन घटाने के सफर की शुरुआत मीठा त्यागने से की। उन्होंने 14 महीनों में 18 किलो वजन कम करने का लक्ष्य रखा, जिसके लिए उन्होंने मिठाई, चॉकलेट और आइसक्रीम जैसी सभी मीठी चीजों को लगभग 2 साल तक हाथ नहीं लगाया। उन्होंने नो-शुगर डाइट फॉलो की, जिससे उनका वजन धीरे-धीरे कम होने लगा। यह कोई आसान फैसला नहीं था, क्योंकि मीठा खाने की आदत से छुटकारा पाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कार्तिक ने इसे सफलतापूर्वक किया।

सख्त डाइट प्लान

कार्तिक ने अपने रोल के लिए बहुत ही सख्त डाइट प्लान का पालन किया। उन्होंने कभी भी अपनी डाइट से समझौता नहीं किया, यहां तक कि किसी भी दिन चीट मील का सहारा नहीं लिया। उनका डाइट प्लान सख्त था, लेकिन उन्होंने हर दिन इसे अनुशासनपूर्वक निभाया। यह अनुशासन ही उनका सबसे बड़ा हथियार बना और उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

पोर्शन कंट्रोल 

कार्तिक ने अपने खान-पान में पोर्शन कंट्रोल का खास ख्याल रखा। वे जो भी खाते थे, बहुत ही कम मात्रा में खाते थे। सूप, छोटे-छोटे फल, और सीमित मात्रा में भोजन लेना उनकी आदत में शामिल हो गया था। उन्होंने न केवल खाने की मात्रा को नियंत्रित किया बल्कि उन चीजों को भी शामिल किया, जो वे पहले नहीं खाते थे।

प्रोटीन की जरूरत 

कार्तिक की डाइट में टोफू, फूलगोभी, चावल, सलाद और बीन्स जैसी चीजें शामिल थीं। वे लगभग डेढ़ साल तक इसी डाइट पर टिके रहे। प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने टोफू का सहारा लिया, जो उनकी डाइट का अहम हिस्सा बन गया था। प्रोटीन शरीर के विकास और वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और कार्तिक ने इसे अपनी डाइट में प्रमुखता से शामिल किया।

गेहूं और चावल से दूरी 

कार्तिक ने गेहूं और चावल का सेवन पूरी तरह से बंद कर दिया। साथ ही उन्होंने मैदे से बनी चीजें जैसे पिज्जा और बर्गर भी नहीं खाए। इन सब चीजों से परहेज करके ही वे अपने लक्ष्य को हासिल कर पाए। यह दिखाता है कि यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने खाने में कुछ चीजों का त्याग जरूरी हो सकता है।

आप भी अपना सकते हैं ये ट्रिक्स

मीठा छोड़ें

नो-शुगर डाइट को फॉलो करें

खाने की मात्रा को नियंत्रित करें और छोटे-छोटे हिस्सों में खाएं।

प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा लें, जैसे टोफू, बीन्स, और सलाद।

जंक फूड से बचें

पिज्जा, बर्गर और मैदे से बनी चीजों से परहेज करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *