तुलसी का पौधा लगभग हर घर में लगा होता है। आपने भी अक्सर बदलते मौसम में अपनी डेली रुटीन में इसका इस्तेमाल किया होगा। कुछ लोग तुलसी के पत्तों से बनी चाय भी पीना पसंद करते हैं। वैसे तो तुलसी में इतने फायदे होते हैं कि इसका सेवन हम नियमित तौर पर कर सकते हैं। नियमित तुलसी के पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जो बीमारी होने का जोखिम कम करती है। ऐसे में यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यहां तक कि डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि तुलसी के पत्ते खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

तुलसी में कैफीन, सिनओल और यूजेनॉल जैसे तत्व मौजूद होते हैं। शायद आपने नोटिस किया होगा कि मौसम बदलते ही या फिर बारिश वाले दिनों में सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इससे बनी चाय या फिर तुलसी का रस आप पी सकते हैं। इसमें पाया जाने वाले तत्व चेस्ट कंजेशन दूर करने में मदद करते हैं और इससे सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलती है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद

तुलसी में ऐसे कई सारे तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यही नहीं तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड का स्तर भी बैलेंस किया जा सकता है। ऐसे में तुलसी के पत्ते किडनी स्टोन के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

शरीर का दर्द होगा दूर

कुछ लोग मानसून में बीमार हो जाते हैं ऐसे में रिकवरी के दौरान अक्सर बॉडी पेन होने लगती है। इससे रिकवरी के लिए आप तुलसी के पत्ते खा सकते हैं। इसमें ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो सूजन कम करने और बॉडी पेन से राहत दिलवाने में मदद कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर होगा कम

तुलसी में मौजूद यूजेनॉल बहुत ही आवश्यक तत्व माना जाता है। यदि किसी को ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उन्हें तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। यूजेनॉल एक ऐसा तत्व है जो ब्लड सेल्स को टाइट करके ब्लड प्रेशर का स्तर कम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं तुलसी में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व सूजन कम करने में मदद करते हैं।

बुखार में फायदेमंद

एक्सपर्ट्स की मानें तो तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होते हैं। इसका सेवन करने से बुखार में कमी आती है और शरीर भी तेजी से हील होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप तुलसी के रस में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीते हैं तो इससे बुखार से रिकवरी में तेजी आती है। इसके अलावा तुलसी का सेवन करने से शरीर का तापमान भी कम होने लगता है ।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *