जालंधर आईएमए और टैगोर अस्पताल की ओर से 7 अगस्त को एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईएमए के अध्यक्ष डॉ. दीपक चावला की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत टैगोर अस्पताल की डॉ. स्निग्धा महाजन ने सबका स्वागत करके की। वहीं वर्कशॉप में टैगोर अस्पताल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ निपुण महाजन भी मौजूद रहे।

ऑप्टिक नर्व हेड विकारों की जानकारी दी
इस दौरान डॉ स्निग्धा महाजन ने एक रिपोर्ट के माध्यम से ऑप्टिक नर्व हेड विकारों की जानकारी दी। इसमें ध्यान देने वाला खास बात यह थी कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को ऑप्टिक नर्व हेड की समस्या से बचने के लिए अपनी बीमारियों को नियंत्रण में रखना चाहिए। ऐसे सारे रोगियों को भविष्य की जटिलताओं को रोकने और शुरुआत में ही उपचार के लिए नियमित तौर पर आंखों और फंडस की जांच करवानी चाहिए।

डॉ. निपुण महाजन ने दी हार्ट हेल्थ की जानकारी
डॉ निपुण महाजन ने हार्ट हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दिनों कोरोनरी धमनी रोग के मामलों की संख्या बढ़ रही है। वहीं उन्होंने इसका एक और कारण बताया जिसमें नींद की कमी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने इसके लिए सोशल मीडिया को भी जिम्मेदार बताया। इसी के साथ उन्होंने हार्ट को कैसे हेल्दी में रखा जा सकता है उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए धूम्रपान, शराब से परहेज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बेहद जरुरी है।

ये डॉक्टर्स रहे शामिल
इस मीटिंग के में आए हुए वक्ताओं और अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। मीटिंग में डॉ. रवि पॉल, डॉ. विजय पॉल सिद्धू, डॉ. सुष्मा चावला, डॉ. विजय महाजन, डॉ. विक्रम सूद, डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ. पंकज पॉल, डॉ. आलोक लालवानी, डॉ. अमित महाजन मौजूद रहे।
