डॉक्टर्स की लापरवाही का खामियाजा अक्सर मरीजों को भुगतना पड़ता है। ऐसे में एक मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सामने आया है, जहां महिला की डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने towel को ही पेट में में छोड़ दिया । इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और यूज़ किसी दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। इस मामले के बारे में अस्पताल के सीएमओ को बताया गया तो उसने जांच के आदेश दिए हैं।
ऑपरेशन की जगह से पस आने लगा
बता दें पूरा मामला अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के जीटी रोड स्थित शिव महिमा प्राइवेट अस्पताल का है। यहां एक महिला की डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की टीम ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया और ऑपरेशन सक्सेस बताते हुए उसे डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन थोड़े समय के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और ऑपरेशन की जगह से पस आने लगा। तो इसकी शिकायत की गई। इसके बाद अस्पताल संचालक द्वारा साठगांठ करके अपने ही किसी अस्पताल में भेज दिया, जहां से दवाई चलती रही, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महिला के पति और परिजनों ने वहां से इलाज बंद कराकर तीसरे निजी अस्पताल में दिकह्या तो डॉक्टर ने जांच कर ऑपरेशन किया और महिला के पेट से तौलिया बाहर निकाला।
दुबारा ऑपरेशन कर निकाला गया तौलिया
तीसरे अस्पताल में महीअल का तौलिया निकालने का पूरा वीडियो अस्पताल के कर्मचारी द्वारा बनाया गया। साथ ही इसकी रिपोर्ट साथ लगते थाना में करायी गयी और अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के चलते अपने इलाज में खर्च हुए पैसों की मांग की गयी है। मामले का संज्ञान लेते हुए अलीगढ़ के सीएमओ ने जांच के आदेश करते हुए टीम गठित कर दी है।
