हर किसी महिला की पीरियड्स साइकिल अलग-अलग होती है। किसी को हफ्ते भर पीरियड्स आते हैं तो कई महिलाओं को तीन दिन से भी कम। ऐसे में जिन महिलाओं को कंसीव करना होता है उन्हें पीरियड्स डेट का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है। पीरियड्स खत्म होने के कुछ दिन बाद ही फर्टिलिटी बढ़ जाती है। ऐसे मे कंसीव करना आसान होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स खत्म होने के कितने दिनों बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं तो चलिए आज आपको इसी बारे में बताते हैं।
ओव्यलेशन और फर्टाइल पीरियड
महिलाओं के पीरियड्स का एक समय विशेष होता है जिस समय प्रेग्नेंसी की संभावना ज्यादा होती है। इसी को ऑव्यूलेशन पीरियड कहते हैं।
इस समय होता है ऑव्यूलेशन
मुख्यतौर पर ऑव्यूलेशन 28 दिन की साइकिल में 14वें दिन के आस-पास होता है। यह पीरियड्स के पहले दिन से गिनकर 11वें से 21वें दिन के बीच हो सकता है क्योंकि हर महिला का पीरियड साइकिल अलग ही होता है।
फर्टाइल विंडो
ओव्यूलेशन से 5 दिन पहले और ओव्यूलेशन के दिन को मिलाकर कुल 6 दिनों की अवधि को फर्टाइल विंडो कहते हैं। इस समय के दौरान गर्भधारण की संभावना बहुत ज्यादा होती है क्योंकि अंडाणु और शुक्राणु दोनों ही इस समय एक्टिव होते हैं।
पीरियड्स के पहले दिन से गिनें साइकिल
अगर आपकी पीरियड साइकिल 28 दिनों की है तो 14वें दिन आव्यूलेशन हो सकता है। ऐसे में 10वें से 16वें दिन के बीच कंसीव करने का चांस ज्यादा होता है।
पीरियड साइकिल के अनुसार चूज करें
यदि आपकी पीरियड्स साइकिल लंबी या छोटी है तो ओव्यूलेशन का समय भी बदल सकता है। उदाहरण के तौर पर 30 दिन के चक्र में ओव्यूलेशन 16वें दिन के आसपास होता है।
पीरियड्स के बाद कंसीव करने का सबसे अच्छा समय ओव्यूलेशन के आस-पास का होता है जो सामान्य पीरियड्स के पहले दिन से 11वें से 21वें दिन के बीच होता है। अपनी फर्टाइल विंडो को पहचानने के लिए आप बेसल बॉडी टेम्परेचर सर्वाइकल म्यूकस और ओव्यूलेशन किट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन सभी संकेतों पर ध्यान देकर आप गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है।
