यह बात तो सभी अच्छे से जानते हैं कि शुगरी ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती हैं। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से डेंटल समस्याएं, वजन बढ़ना, लंबी बीमारियां जैसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। एक रिसर्च में यह बात सामने भी आई है कि प्रेग्नेंसी के दौरान जो महिलाएं शुगरी ड्रिंक्स पीती हैं उनके होने वाले बच्चों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बनाएं दूरी

peer reviewed journal nutrients में प्रकाशित हुई स्टडी के अनुसार, जो महिलाएं गर्भवस्था के दौरान ज्यादा मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करती हैं उन महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों पर इसका बुरा असर देखने हो सकता है। यह सर्वे अप्रैल और जून 2022-23 में किया गया था। इस सर्वे में 4 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाएं शामिल थी। सर्वे के दौरान इन सभी गर्भवती महिलाओं को फ्रूट जूस, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे कि फ्रिजी ड्रिंक्स, सोडा, जूस और दूध वाली ड्रिंक्स दी गई।

महिलाओं को हो सकती है जेस्टेशनल डायबिटीज

इस सर्वे के अंत में यह देखा गया कि जिन महिलाओं ने ज्यादा मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन किया उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज से जूझना पड़ा। प्रेग्नेंसी में होने वाली डायबिटीज को ही जेस्टेशनल डायबिटीज कहते हैं। जेस्टेशनल डायबिटीज होने के कारण बच्चे का वजन सामान्य से ज्यादा भी हो सकता है जिस कारण डिलीवरी के दौरान कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर बच्चे को समय से पहले जन्म और पीलिया की दिक्कत हो सकती है।

प्रीमैच्योर डिलीवरी का बढ़ जाएगा खतरा

सर्वे के दौरान ऐसी महिलाएं जिन्होंने हफ्ते में 3 बार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन किया उनमें जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा 38 फीसदी ज्यादा हो गया। साथ ही ऐसी महिलाओं में जेस्टेशनल हाइपरटेंशन का खतरा भी 64% ज्यादा पाया गया। सर्वे में यह भी सामने आया कि प्रेग्नेंसी के दौरान शुगरी ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा करने से भ्रूण को खून पूरी मात्रा में नहीं मिलता जिसके कारण उसकी ग्रोथ पर इसका बुरा असर होता है। इसी कारण प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ जाता है।

मैक्रोसीमिया का बढ़ सकता है खतरा

हफ्ते में 4 बार इन शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से मैक्रोसीमिया का खतरा भी बढ़ता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें नवजात बच्चे औसत से बहुत ही बड़े होते हैं। सर्वे के अंत में रिसर्चर्स ने कहा कि प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से जेस्टेशनल डायबिटीज और जेस्टेशनल हाइपरटेंशन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके कारण माइक्रोसोमिया का भी सामना करना पड़ता है। रिसर्चर्स ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए यह जरुरी है कि महिलाएं अपने खान-पान का खास ध्यान रखें और हेल्दी चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *