शिशु के जन्म से लेकर 6 महीने तक मां का दूध पिलाने की ही सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मां के दूध में कई सारे जरुरी पोषक तत्व जैसे कि विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो उन्हें स्वस्थ रखने और बेहतर विकास में मदद करते हैं। बढ़ते बच्चे के साथ मां का दूध उनके लिए पूरा नहीं हो पाता, जिसके कारण बच्चे भूखे ही रह जाते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं इस सोच में पड़ जाती हैं कि वे अपने स्तनों का दूध कैसे बढ़ा सकें। इसके लिए कुछ महिलाएं अपना ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए दवाईयों का सेवन भी करती हैं लेकिन इससे शिशु के स्वास्थ्य पर गलत असर होता है। एक से लेकर सात (1-7) अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाएंगे। आइए जानते हैं।
बच्चे को इंफेक्शन से बचाएगा मां का दूध
अपने सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसर ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि आयुर्वेद के अनुसार, शिशुओं को कम से कम 18 महीने या फिर इससे ज्यादा स्तन पान करवाना चाहिए। एक शिशु के लिए मां का दूध अमृत के समान है क्योंकि यह प्राकृतिक तौर पर रोगाणुहीन होता है और बच्चों को कई तरह की इंफेक्शन से बचाता हैं। मां का दूध बच्चे के लिए आईजीए एड लैक्टोफेरिन के अच्छे भंडार के तौर पर काम करता है जो किसी अन्य दूध में इतनी आसानी से मौजूद नहीं होते। यह अलग-अलग तरह के बैक्टीरिया के खिलाफ बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाता है। मां का दूध पीने से शिशु का कई बीमारियों से बचाव होता है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C-LJ7hAPcwC/?utm_source=ig_web_copy_link
सौंफ के बीज
सौंफ से बना शरबत या फिर इसकी चाय को आप दिन में कभी भी पी सकते हैं। इससे ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ता है।
जीरा
अपने खाने को पकाते समय जीरा भी जरुर डालें। जीरा भी ब्रेस्ट मिल्क की प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। जीरे का पानी या फिर चाय आप दिन में दो बार पी सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों का साग, लौकी, तोरी आदि का आप सेवन कर सकते हैं। लौकी की सब्जियां और दालें स्तन के दूध की आपूर्ति में सुधार करती हैं। इसके अलावा यह आपको पर्याप्त आयरन, प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है।
डिल सीड्स
इससे बनी चाय का सेवन आप डिलीवरी के बाद कर सकती हैं। इसके अलावा सुवा भाजी का सेवन भी आप कर सकते हैं।
ड्राई फ्रूटस
सूखे मेवे जैसे अखरोट, बादाम, काजू, पिस्ता हैल्दी फैट्स से युक्त होते हैं। इनका सेवन दिन में एक या दो बार आप नाश्ते के तौर पर कर सकते हैं। इससे स्तन में दूध का निर्माण बढ़ेगा।
मेथी दाना
कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो प्राकृतिक तौर पर ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ाती हैं। इन्हीं में से एक है मेथी दाने। इन दानों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें। फिर सुबह इसे गुनगुने पानी के साथ लें। आप चाहें तो इसे चाय में भी डालकर पी सकती हैं।
अलसी के बीज
सूखे भुने हुए अलसी के बीजों का सेवन आप खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर खा सकती हैं।
तिल के बीज
इन बीजों से आप पौष्टिक लड्डू बनाकर खा सकती हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल आप तड़के के तौर पर भी कर सकती हैं।
नारियल
नारियल का पानी और गुड़ के साथ सूखा नारियल खाने से भी स्तनों में दूध का उत्पादन बढ़ता है।
शतावरी
स्तनपान के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी-बूटियों में से एक शतावरी है। किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से आप उचित खुराक में शतावरी पाउडर, घी या फिर गोली के तौर पर ले सकती हैं।
