आजकल के लाइफस्टाइल को देखते हुए महिलाओं पर मेंटल प्रेशर काफी ज्यादा है, जिसका असर उनकी फिजिकल लाइफ पर भी पड़ रहा है। इनमे सबसे ज्यादा असर उन महिलाओं को हो रहा है जो शादीशुदा जिंदगी में हैं। दरअसल आज के लाइफस्टाइल के हिसाब से उन महिलओं को गर्भधारण करने में कई सारी दिक्कतें होती हैं।

मां बनने की इच्छा में कई तरह के मेडिकल टेस्ट्स से गुजरती हैं, बावजूद इसके उन्हें मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में उन महिलाओं को अपने जीने के स्टाइल में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। ताकि वे कम समय में अच्छे रिजल्ट पा सकें। इस बारे में झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने बताया है कि आजकल महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।  इसका सबसे मुख्य कारण अधिक स्ट्रेस लेना और जंक फूड का सेवन करना है। ऐसे में महिलाओं को अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। लाइफस्टाइल में कर लें ये बदलाव

डॉ वीके पांडे के मुताबिक सबसे पहले फास्ट फूड से जितनी दूरी बना लें। अगर इसको खाने की ज्यादा क्रेविंग होती है तो महीने में एक बार खा सकते हैं। इसी इ साथ अत्यधिक स्ट्रेस लेना भी बंद कर दें। अत्यधिक स्ट्रेस लेने से शरीर में जरूरी हारमोंस का संतुलन बिगड़ जाता है। जिस वजह से गर्भधारण करने में परेशानी शुरू हो सकती है। ऐसे में हर दिन मेडिटेशन और व्यायाम करें। हर दिन आधा घंटा वॉकिंग जरूर करें। कम से कम 3 लीटर पानी का सेवन करें।

बॉडी को करें डिटॉक्स

इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स करना भी जरूरी है। सिर्फ बॉडी ही नहीं बल्कि दिमाग को रिलैक्स करना जरुरी है। दिमाग को मेडिटेशन के जरिये और बॉडी को पानी और खाने के जरिये आप detox कर सकते हैं। कोशिश करें जितना हो सके सादा खाना ही खाएं। उसमें पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *