शिशुओं के शरीर की मसाज माता-पिता तुरंत उनके जन्म के बाद शुरू कर देते हैं। कुछ माएं खुद ही अपने शिशु की मसाज करती हैं तो वहीं कुछ अपनी दादी या फिर नानी से करवाती हैं। जबकि कई माएं बच्चों के शरीर की मसाज करने के लिए दाई मां रखती हैं। बॉडी मसाज करने से नवजात शिशुओं के शरीर को मजबूती मिलने के साथ-साथ उनका बेहतर विकास होता है। लेकिन अक्सर बेबी मसाज के दौरान कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए आज आपको एक्सपर्ट्स के द्वारा बताए गए कुछ टिप्स बताते हैं जिन्हें बेबी की मसाज के दौरान ध्यान में रखना चाहिए।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C9Y2jFmPun6/?utm_source=ig_web_copy_link

मसाज के दौरान न करें ऐसी गलतियां

. बच्चे के कान या फिर नाक में तेल न डालें क्योंकि इससे इंफेक्शन फैल सकता है या फिर बच्चे सुनाई देने और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

. मसाज करने के दौरान दूध निकालने के लिए बच्चे के स्तन बिल्कुल न दबाएं क्योंकि ऐसा करने से उन्हें स्तन में दर्द, जलन और रेडनेस हो सकती है।

. बच्चे के निजी अंगों में तेल न डालें क्योंकि ऐसा करने से उनके प्राइवेट पार्ट्स में इंफेक्शन या फिर जलन हो सकती है।

. मालिश के दौरान बच्चे को ज्यादा जोर से न हिलाएं। उन्हें किसी भी तरह के नुकसान से बचने के लिए आराम से और हल्के हाथों से मसाज करें।

. मालिश के दौरान ध्यान फोन में न दें और कोशिश करें कि बच्चे की आंखों से संपर्क बनाए रखें। ऐसा करने से आपका बच्चे के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

मालिश करने से बच्चों को होंगे ये फायदे

. मसाज करने से शिशुओं को आराम मिलेगा और उन्हें नींद भी अच्छी आएगी।

. शारीरिक स्पर्श और आंखों के संपर्क से माता-पिता और शिशुओं के बीच का संबंध मजबूत होता है।

. शिशु की मसाज करने से उनके शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है जिससे उनका पूर्ण स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

. पेट की मालिश करने से शिशु के पेट में फंसी हुई गैस और कब्ज से आराम मिलता है।

. बच्चों के शरीर की मसाज करने से उनकी मांसपेशियों टोन होने लगती हैं।

नोट: शिशुओं के बेहतर विकास और उनके शरीर को मजबूती देने बनाने के लिए आप मसाज यह गलतियां न करें। यदि कोई दिक्कत होती है तो एक बार डॉक्टर से संपर्क करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *