आजकल बच्चे जंक फूड, चिप्स, चॉकलेट, ऑयली फूड खाए बिना रह नहीं पाते। वहीं पेरेंट्स भी बच्चों की जिद पूरी करने के लिए उन्हें ये सब चीजें दे देते हैं। यहां तक कि कुछ बच्चे तो सारा सारा दिन सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते रहते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में कोल्ड ड्रिंक भी बच्चे की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसका सेवन करने से बच्चे में फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही बुरी तरह से प्रभावित होंगे और ग्रोइंग एज में उन्हें डायबिटीज, ओबेसिटी और हार्ट डिजीज जैसी खतरनाक बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स देने के लिए एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C705LeRtmib/?utm_source=ig_web_copy_link

बीमारियों का कारण बनेगी कोल्ड ड्रिंक

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों के विकास में सॉफ्ट ड्रिंक्स एक बड़ी बाधा बन रहे हैं और इसके कारण बच्चे बड़ी-बड़ी बीमारियों का कारण बन रहे हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह की कोल्ड या फिर सॉफ्ट ड्रिंक्स नहीं देनी चाहिए।

बच्चों को होगी ये बीमारियां

हार्ट की फंक्शनिंग होगी प्रभावित

यदि आप बच्चे को इस तरह के ड्रिंक रोजाना पिलाते हैं तो जल्दी ही बच्चे के हार्ट का फंक्शन प्रभावित होने लगेगा। यह बात शोध में साबित हुई है कि फिजी ड्रिंक का सेवन करन से दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

ब्रेन के लिए खतरा

यदि बच्चे कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं तो उनके ब्रेन के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है और कार्यप्रणाली पर भी बुरा असर होता है। उन्हें सिरदर्द, हर समय मूड़ खराब रहने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बच्चों के ब्रेन डेवलपेंट के दौरान न्यूरो कैमिस्ट्री में असंतुलन का कारण भी बन सकती है।

मोटापा

इन ड्रिंक्स में कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होती है जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है और बच्चे मोटापे का शिकार हो सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला एस्पार्टेम बच्चों में चीनी की क्रेविंग बढ़ा देता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *