बीते दिनों से एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की आंखों का ट्रीटमेंट चल रहा है। कॉन्टैक्ट लेंस के कारण उनकी आंखें खराब हो गई थी। इस एक्सीडेंट के कारण उनके फैंस काफी शॉक्ड हो गए थे और सभी उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि जैस्मीन अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और उनकी आंखों का ट्रीटमेंट डॉक्टर्स ने अच्छे से पूरा भी कर दिया है ऐसे में एक्ट्रेस ने उनका शुक्रिया करते हुए फैंस को इस एक्सीडेंट की जानकारी भी दी है।

फैंस को दी जैस्मीन ने सलाह

एक्ट्रेस ने इस एक्सीडेंट के बाद अपनी मेडिकल टीम को थैंक्यू बोलते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि – ‘मैंने देखा कि बहुत से लोग मेरे साथ हुई दुर्घटना के बाद डर गए हैं और गलत जानकारी अपने पास रख रहे हैं। अब कई लोग कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से भी डर रहे हैं। दोस्तों में 20 सालों से लेंस का इस्तेमाल कर रही हूं और यह पहली बार हुआ है जब मेरे साथ कोई दुर्घटना हुई है। मेरे डॉक्टर्स ने इस जर्नी में मेरा साथ दिया है और मुझे ठीक होने में मदद की है।’

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-HgdONtkxg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

गलत लेंस खड़ी करेंगी परेशानी

एक्सपर्ट्स की मानें तो लेंस के इस्तेमाल के खतरों के बारे में बात करते हुए कहा कि – ‘कॉन्टैक्ट लेंस AK-47 के इस्तेमाल की तरह हैं ये बहुत अच्छे भी होते हैं और बुरे भी। यदि आप इनको गलत तरह से इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके जीवन में तबाही भी मचा सकते हैं। डॉक्टर ने बताया कि जैस्मीन की आंखें एक्सपायरी लेंस पहनने के कारण खराब हुई थी। लेंस जिस कैमिकल में डूबे होते हैं वो एक्सपायर हो गया था जिसके कारण वह एसिड की तरह बन गया था और इसी कैमिकल ने उनकी आंखों को जला दिया। इसलिए डॉक्टर ने सलाह दी कि जब भी लेंस आंखों में लगाएं तो एक बार लेंस सॉल्यूशन को साफ जरुर कर लें। इससे आपकी आंखें हमेशा बची रहेंगी।’

ऐसे करें लेंस से होने वाली इंफेक्शन से बचाव

डॉक्टर्स का कहना है कि जैस्मीन के केस में यह बात अच्छी थी कि उन्हें किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं हुआ था क्योंकि लेंस के कारण सुडोमोनस इंफेक्शन हो सकता है और इससे बचने की जरुरत है इसके बैक्टीरिया आंखों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा कभी भी लेंस के कारण यदि आपको कोई तकलीफ होती है तो केमिस्ट से किसी भी तरह का स्टेयरॉयड आई ड्रॉप्स न खरीदें बल्कि तुरंत ही किसी आई स्पेशलिस्ट के साथ कंसल्ट करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *