डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है जिसमें व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। डाइट में क्या शामिल करना चाहिए क्या नहीं इस बारे में काफी सोचना पड़ता है। यदि आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो एक बार एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें। वहीं अगर बात डायबिटीज की करें तो मरीज अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें चिया सीड्स खाने चाहिए या नहीं। वैसे तो चिया सीड्स कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है, कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है, पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और वजन नियंत्रित रहता है। लेकिन क्या डायबिटीज से जूझ रहे मरीज चिया सीड्स खा सकते हैं या नहीं आज आपको इस बारे में बताएंगे,आइए जानते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है चिया सीड्स

इस बीमारी से जूझ रहे रोगियों के लिए चिया सीड्स बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसका सेवन करने से उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है और उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यदि डायबिटीज के रोगी नियमित तौर पर इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं तो उनका इस बीमारी के प्रति जोखिम कम होता है। इसके अलावा यह सीड्स ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में आप बिना इन बीजों का सेवन आसनी से कर सकते हैं। हालांकि इनका सेवन कितने दिनों तक लगातार करना चाहिए और इसका पोर्शन साइज क्या होना चाहिए इस बारे में एक बार एक्सपर्ट्स की राय जरुर लें।

चिया सीड्स के फायदे

हार्ट हेल्थ रहेगी अच्छी

इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। डायबिटीज से जूझ रहे रोगियों को अपना ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखना चाहिए ताकि उनकी हार्ट हेल्थ अच्छी रहे ऐसे में यह आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

चिया सीड्स देखने में भले ही छोटे हों लेकिन इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इसके अलावा यह डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियों का जोखिम कम करने में भी मदद करते हैं।

चिया सीड्स का होता है लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह दोनों ही तत्व ब्लड शुगर का स्तर बैलेंस करने में मदद करते हैं। ऐसे में यह डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद मददगार माने जाते हैं खास तौर पर उन लोगों के लिए जिनका ब्लड शुगर लेवल अक्सर कम या ज्यादा होता रहता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *