हर कोई अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए डाइट में स्वस्थ आहार शामिल करता है। अच्छे व स्वस्थ आहार का सेवन करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। यही बात गाउट यानी की यूरिक एसिड के लिए भी सच साबित होती है। बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में कुछ फूड आइटम्स आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आप भी यही सोचते होंगे कि इसे नैचुरली कैसे कम कर सकते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे फल और ड्रिंक्स बताते हैं जिनका सेवन करने से यूरिक एसिड कंट्रोल में रहेगा। आइए जानते हैं।

सेब

इसमें हाई डाइट्री फाइबर ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। फाइबर ब्लड स्ट्रीम से अत्यधिक यूरिक एसिड को निकालता है। इसके अलावा सेब में मैलिक एसिड मौजूद होता है जो शरीर में यूरिक एसिड के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

कॉफी

एक शोध में यह बात साबित हुई है कि जो लोग कॉफी का सेवन करते हैं उनमें यूरिक एसिड होने का खतरा कम होता है। हालांकि इसे रुटीन में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर ले लें।

केला

यदि आपको हाई यूरिक एसिड के कारण गठिया हो गया है तो आप केला खा सकते हैं। यह आपके ब्लड में यूरिक एसिड को कम करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें प्यूरिन बहुत कम मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन यूरिक एसिड से बचाने में मदद करेगा। शरीर में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होने से ही यूरिक एसिड की समस्या बढ़ती है।

खट्टे फल

संतरे और नींबू जैसे फलों में विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इन फूड आइट्म्स को डाइट में शामिल करने से आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बनाए रखने में मदद मिलेगी। इनका सेवन बढ़े हुए यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करेगा।

चेरी

यह भी यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें एंथोसायनिन नाम का एक प्राकृतिक सूजन रोधी तत्व मौजूद होता है जो यूरिक एसिड का स्तर कम करने में मदद करता है। चेरी में मौजूद तत्व सूजन कम करके यूरिक एसिड आपके जोड़ों में क्रिस्टल जमा होने से भी रोकते हैं। क्रिस्टल जमा होने के कारण ही गठिया की समस्या होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *