बिग-बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी सना मकबूल इस समय काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपने से जुड़ी हर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब कुछ समय पहले ही उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने फैंस के साथ गर्मियों की लू से बचने और फिट रहने के टिप्स शेयर किए हैं। सना ने धूप के कहर से बचने के लिए फैंस को 4 टिप्स बताए थे। तो चलिए आज आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए कि बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता के वो 4 टिप्स क्या थे।
https://www.instagram.com/reel/C65iKeOJUdJ/?utm_source=ig_web_copy_link
खुद को रखें हाइड्रेटेड
सना का कहना है कि इस गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए। यदि गर्मियों में भरपूर मात्रा में पानी न पिया जाए तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे चक्कर आना, बेहोशी और पेट की दिक्कतों हो सकती हैं।
फलों का करें सेवन
एक्ट्रेस का कहना है कि इस मौसम में आप उन फलों का ज्यादा मात्रा में सेवन करें जिसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में मौजूद होते हैं। इन फलों का सेवन करने से शरीर ज्यादा हीट से बचता है। यहां विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से दूर रखते हैं।
सब्जियों को बनाएं डाइट का हिस्सा
वहीं एक्ट्रेस का कहना है कि हरी सब्जियां इस मौसम में जरुर खाएं। गर्मियों में डाइट में हरी सब्जियां शामिल करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इन सब्जियों से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं लौकी, परवल, भिंडी और पालक ऐसी कुछ हरी सब्जियों को आप इस मौसम में खा सकते हैं। इनमें विटामिन, फाइबर, फोलेट, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।
स्किन की भी करें केयर
एक्ट्रेस का आखिरी टिप्स है कि जितना जरुरी गर्मियों में स्वास्थ्य का ध्यान रखना है उतना ही जरुरी त्वचा की केयर करना भी है। त्वचा को धूप से ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए नियमित तौर पर गर्मी में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं और इस बात का ध्यान रखें कि सनस्क्रीन अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही चुनें।
