आजकल के खराब लाइफस्टाइल, धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है, जिसके कारण बहुत से लोग परेशान रहते हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि कुछ पुरुषों के बाल भी बहुत झड़ते हैं। लेकिन बहुत से लोग बाल झड़ने के कारण से अनजान होते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके कारण आपके बाल झड़ते हैं। आइए जानते हैं।
बाल झड़ने का कारण
बालों की जब अच्छी तरह से देखभाल न की जाए तो वह झड़ने लगते हैं। कई बार कुछ लोग समय पर बाल नहीं धोते जिसके कारण यह झड़ने शुरु हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो आपको हर एक हफ्ते में एक बार अपने बालों में तेल लगाना चाहिए और उनकी अच्छी तरह से मालिश भी करनी चाहिए। यदि आप सही तरह से बालों की केयर करते हैं तो इससे यह झड़ना कम हो सकते हैं।
पोषक तत्वों की कमी
कुछ लोगों के शरीर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। यदि आप बहुत ज्यादा तनाव ले रहे हैं या चिंता में रहते हैं या आपको किसी तरह की कमजोरी है तो भी आपके बाल झड़ सकते हैं।
हार्मोनल चैलेंजस
कुछ लोगों के बाल हार्मोनल बदलाव के कारण भी झड़ते हैं ऐसे लोग जो जरुरत से ज्यादा दवाईयों का सेवन करते हैं उन्हें भी यह समस्या हो सकती है। कई बार स्कैल्प पर फंगल या बैक्टीरिया संक्रमण होने लगता है जिससे भी यह समस्या हो सकती है। यदि आपको लगता है कि आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं या सिर पर बाल खत्म हो गए हैं तो यह कुछ गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, लुप्स आदि का संकेत भी हो सकता है।
झड़ते बालों से कैसे बचें
इस समस्या से बचने के लिए अपने आप को तंदुरुस्त रखें। बालों की अच्छे से देखभाल करें, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट का सेवन करें। तनाव से बचे और बालों में हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जरुर लगाएं और बालों से जुड़ी यदि कोई समस्या होती है तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
गर्म नहीं ठंडे पानी से धोएं बाल
इस बात का ध्यान रखें कि बालों को ठंडे पानी से धोएं। गर्म पानी से धोने के कारण बाल रुखे और बेजान होने लगते हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर आप झड़ते बालों से छुटकारा पा सकते हैं और बालों को मजबूत भी बना सकते हैं।
