छोटे बच्चों की स्किन बेहद ही नाजुक होती है। ऐसे में अगर उनकी स्किन का ध्यान न रखा जाये तो स्किन में दिक्कत हो सकती है। वहीँ पेरेंट्स भी अपने बच्चों की स्किन का खास ख्याल रखने हैं। ऐसे में वे मार्किट से भी बहुत ही सावधानी से प्रोडक्ट को चुनते हैं। वहीँ पेरेंट्स अपने बच्चों की स्किन के लिए बेबी लोशन का चुनाव करते हैं। जो बच्चों की स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन कभी आपने गौर किया है कि बेबी लोशन क्या सिर्फ बच्चों की स्किन के लिए ही है। तो बता दें आपको स्किन को मॉइश्चराइज रखने कल इए आप बेबी लोशन का यूज़ कर सकते हैं। ये स्किन ख्याल रखने में काफी मदद करता है। तो आज इसी के बारे में जानते हैं कि बेबी लोशन को और किस तरह से यूज़ किया जा सकता है।
मॉइश्चराइज़र की तरह करें यूज़
आपको बता दें बेबी लोशन आपकी स्किन के लिए मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। ये स्किन को हाइड्रेटिंग रखने में मदद करता है। वहीँ सेंसेटिव स्किन के लिए भी ये अच्छा ऑप्शन है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप अपना चेहरा साफ़ करने के बाद थोड़ी मात्रा में बेबी लोशन लगा लें। अब सर्कुलर मोशन में स्किन की मसाज करें, ताकि यह पूरी तरह अब्जॉर्ब हो जाए।
मेकअप रिमूवर की तरह कर सकते हैं यूज़
बेबी लोशन को मेकअप रिमूवर की के लिए भी यूज़ किया जा सकता है। बेबी लोशन स्किन पर जेंटल होते हैं, जबकि यह मेकअप के साथ-साथ वाटरप्रूफ मस्कारा को भी क्लीन करने में हेलो करते हैं। मेकअप रिमूव करने के लिए आप कॉटन पैड पर या सीधे अपने चेहरे पर बेबी लोशन लगा सकते हैं। साथ ही मेकअप को क्लीन करने के लिए धीरे से मालिश करें। फिर एक साफ कॉटन पैड से पोंछें या गुनगुने पानी से फेस को धो लें।
क्यूटिकल क्रीम की तरह करें इस्तेमाल
बेबी लोशन एक बेहतरीन क्यूटिकल क्रीम और हैंड मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करने में सक्षम है। यह आपके हाथों की सॉफ्टनेस को बनाए रखने में मदद करता है, जिनसे उनका रूखापन दूर होता है। साथ ही साथ यह क्यूटिकल को भी सॉफ्ट बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अपने हाथों पर बेबी लोशन लगा सकते हैं। हाथों के ड्राई एरिया और क्यूटिकल्स पर खासतौर से ध्यान दें। आप बेबी लोशन को पूरी तरह अब्जॉर्ब होने तक हल्की मसाज जरुर करें।
फुट क्रीम की तरह करें इस्तेमाल
अगर आपके पैर फैट रहे हैं तो आप बेबी लोशन का यूज़ कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन फुट क्रीम के तौर पर भी काम करता है। यह आपके रूखे व सूखे पैरों को मुलायम बनाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप रात में सोने से पहले अपने पैरों पर पर्याप्त मात्रा में बेबी लोशन लगाकर मसाज करें। फिर रात भर नमी बनाए रखने के लिए मोज़े पहनकर सो सकते हैं।
सनबर्न को ठीक करे
अगर आप सनबर्न के कारण परेशान हैं तो आप अपनी स्किन पर बेबी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी लोशन ना केवल स्किन पर जेंटल होता है, बल्कि इसके हाइड्रेटिंग गुण सनबर्न को भी दूर करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप सनबर्न वाले एरिया पर बेहद ही जेंटल तरीके से बेबी लोशन लगाएं। अपनी स्किन को शांत और मॉइश्चराइज़ करने के लिए इसे बार-बार रिअप्लाई कर सकती हैं।
