जहां एक तरफ देश में बारिश की वजह से हाल बेहाल है। वहीँ बिहार के स्वास्थ्य विभाग की फिर से पोल खुल गई है। एक ऐसा ही मामला जमुई के सदर अस्पताल से सामने आया है। जहां मरीज का जुगाड़ लगाकर इलाज कर दिया गया है। दरअसल एक युवक ट्रेन से गिर गया था जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए थे, जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो  युवक के हाथ और पैर पर प्लास्टर करने की जगह कागज के कार्टून से लपेट दिया गया।

हाथ पैरों पर प्लास्टर नहीं, कार्टून लपेट दिया गया

आपको बता दें युवक के हाथ, पैर पर कार्टून लगाने के बाद उसपर बैंडेड से बांध दिया गया। इसका एक वीडियो भी  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं  अस्पताल प्रबंधक ने इस घटना से अपना पलड़ा झाड़ लिया और स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले से अनजान होने का दावा किया।

जमुई सदर अस्पताल रेफ़र किया गया

बता दें स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलती ये तस्वीर सबके सामने आई, वीडियो में युवक के पैर और हाथ में कार्टून लगा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी सोनी सिंह झाझा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे, उन्हें पहले झाझा रेफरल अस्पताल और फिर जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टर ने उनका जुगाड़ से इलाज कर दिया।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *