आपने कभी ऐसे किसी इंसान को देखा है जो सुबह उठे लेकिन जब वह बोलने के लिए मुंह खोले तो दूसरी भाषा में ही वह बात करें। शायद ही आपने ऐसे किसी इंसान को देखा होगा। वहीं आपको यह बात सुनकर थोड़ा अजीब भी लगेगा, लेकिन यह सच है। दरअसल हाल ही में ब्रिटेन से एक ऐसा ही चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला सुबह उठती है और जब बोलने के लिए मुंह खोलती है तो वह किसी और ही एक्सेंट में बात कर रही होती है। जिसकी वजह वह खुद भी काफी हैरान होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह महिला किसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। जिसकी वजह से उसे लोगों के बीच कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

क्या है पूरा मामला

बता दें ब्रिटेन की रहने वाली 60 वर्षीय जॉर्जिना गैली अंग्रेज होने के बावजूद अचानक से स्वीडन के मशहूर ग्रुप ABBA के सदस्य की तरह बात करने लगी। ऐसे में जब लोगों ने उसके मुंह से इस एक्सेंट के बारे में सुना तो उन्हें पिछले जन्म की कहानी जैसी लगी। लेकिन आपको बता दें कि महिला फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम से पीड़ित थी। वहीं महिला को अपनी स्वीडिश भाषा पर ध्यान तब गया जब वह अपनी बहन से बात कर रही थी।

महिला को आया था हार्ट अटैक

महिला ने बताया कि उसे कुछ समय पहले दिल का दौरा भी पड़ा था। हालांकि जब वह ठीक हो गई तो सही से बोलती थी, लेकिन अब वह यस की जगह या बोलती है। जिस वजह से वह लोगों के सामने कई बार असहजता महसूस करती हैं। जब वह इस प्रॉब्लम को लेकर डॉक्टर के पास जांच के लिए गई तो डॉक्टर ने बताया कि उन्हें फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम की समस्या है। ऐसे में वह बताती हैं कि उन्हें नहीं पता कि उनकी यह एक्सेंट हमेशा ऐसा ही रहेगा या नहीं। लेकिन वे बस इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना चाहित है , क्योंकि जितना अधिक लोग इसके बारे में जानेंगे उतना अधिक इस बीमारी पर स्टडी की जाएगी।

क्या है फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम

फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम (FAS) एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके बात करने का तरीका अचानक और बहुत ही ध्यान देने योग्य तरीके से बदल जाता है। हालांकि इस बीमारी के नाम से ही पता लग सकता है कि इस बीमारी से पीड़ित पेशेंट विदेशी लहजे में बात करना शुरू कर देता है। वहीं यह बीमारी आपके मस्तिष्क के कार्य को बाधित  करती है।

क्या है इस बीमारी के लक्षण

बात करने की गति में बदलाव

स्वर और सुर में बदलाव आना

उच्चारण (आप कितनी सटीकता से ध्वनि निकालते हैं)

अक्षरों पर बल देना

ध्वनि की लंबाई बढ़ना या घटना

वॉल्यूम में परिवर्तन

धीरे-धीरे या अलग-अलग गति से बात करना

शब्द या वाक्य के मध्य में अधिक या लम्बा विराम देना

कुछ ध्वनियों को आवश्यकता से ज्यादा लंबा खींचना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *