बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान खुलासा किया कि वे अपने बचपन में कुष्ठ रोग (Leprosy) से पीड़ित थी। 12 साल की उम्र में जब उन्हें यह बीमारी हुई, तब उन्हें इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। डिंपल कपाड़िया ने बताया कि समाज में फैले भ्रम और अज्ञानता की वजह से उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी भी मिली थी। ऐसे में चलिए इस बीमारी के बारे में जानते हैं।
क्या है कुष्ठ रोग
कुष्ठ रोग जिसे लेप्रोसी रोग भी कहा जाता है। वहीं यह रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्रे नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह आनुवांशिक या छुआछूत से फैलने वाली बीमारी नहीं है। इसके फैलने का मुख्य कारण हवा में मौजूद बैक्टीरिया का संक्रमण है। डिंपल कपाड़िया ने कहा कि शुरुआती लक्षण के बाद तुरंत इलाज कराने से कुष्ठ रोग आसानी से ठीक हो सकता है।
क्या है कुष्ठ रोग के लक्षण
चेहरे या कान के पास बिना दर्द की गांठ या सूजन होना
त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे, जो चपटे और फीके होते हैं
पैरों के तलुओं पर घाव, जिसमें दर्द नहीं होता
मांसपेशियों में कमजोरी
चेस्ट पर अजीब रंग के घाव या निशान।
आंखों में समस्या होना
हथेली और तलवों पर सुन्नपन महसूस होना
हाथों और पैरों का अपंग होना
रोग से बचाव और उपचार
आपको बता दें कि कुष्ठ रोग का संक्रमण अक्सर लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के बाद लक्षण दिखाता है, इसलिए इसके लक्षणों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। वहीं आप इस बीमारी से बचाव के लिए अपने बॉडी के किसी भी हिस्से में हुए घाव को साफ रखें और चोटों से बचें। संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाएं, खासकर बच्चों में इस रोग के फैलने का खतरा अधिक होता है। साथ ही इस बीमारी की पहचान और उपचार के लिए समय पर चिकित्सा परामर्श प्राप्त करें।
क्या है इस बीमारी का इलाज
कुष्ठ रोग का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है। मल्टीड्रग थेरेपी जो कि पूरी दुनिया में मुफ्त में उपलब्ध है। इस बीमारी के इलाज के लिए प्रभावी है और इसे जल्द ठीक किया जा सकता है। वहीं डिंपल कपाड़िया के खुलासे ने इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और यह दर्शाया है कि कुष्ठ रोग के इलाज और प्रबंधन के लिए सही जानकारी और समय पर चिकित्सा कितनी आवश्यक है।
