Common Cancer In Men: आज कैंसर का खतरा पूरी दुनिया में काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इसकी वजह से हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। वहीँ बता दें इन दिनों दिल्ली के पुरुषों में सबसे ज्यादा लंग्स, माउथ और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा मंडरा रहा है। कैंसर की ये रिपोर्ट हाल ही में सामने आई है जिक्से वजाह से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गयी हैं।
स्तुस्य में बात आई सामने
बता दें एक अध्ययन में पाया गया है कि भारत में सिर और गर्दन में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली के एनजीओ कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन की एक स्टडी हुई है जिसमे पाया गया है कि देश में कम से कम 26% कैंसर मरीज सिर और गर्दन के कैंसर के सामने आ रहे हैं। तो आज इसी के बारे में जानकारी लेते हैं कि देश में पुरुष सबसे ज्यादा कौन से कैंसर के शिआर हो रहे हैं।
प्रोस्टेट कैंसर के मामले बढ़े
प्रोस्टेट कैंसर मर्दों में होने वाला सबसे कॉमन कैंसर होता है। यह प्रोस्टेट नाम की ग्रंथि में होता है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन और स्पर्म प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसमें प्रोस्टट की कोशिकाओं में वृद्धि होने लगती है, जो समय के साथ ट्यूमर में तबदील हो जाता है। इसमें यूरिन पास होने में भी दिक्कत आती है। साथ ही पेशाब से खून आना शुरू हो जाता है और हड्डियों में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है।
टेस्टिकल्स कैंसर
पुरुषों में जब टेस्टिकल की कोशिका अधिक बढ़ने लगती है तो इसे टेस्टिकल कैंसर कहा जाता है। यह पुरुषों में होने वाले सबसे आम कैंसर में से है। वहीँ शुरुआत में ही इसके लक्षणों की पहचानअअगर हो जाये तो इसका इलाज किया जा सकता है। इसके लक्षणों की बात करें तो टेस्टिकल में भारीपन, मुड़ना, दर्द होना शामिल है।
स्किन कैंसर
स्किन कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम कैंसर माना जाता है। इसमें त्वचा पर तिल या मस्से का साइज बढ़ने लगता है। ऐसे में डॉक्टर बायोप्सी कराने की सलाह देते हैं। वहीँ ये कैंसर तब होता है जब मेलानोसाइट्स-पिगमेंट प्रोड्यूसिंग कोशिकाएं स्किन को रंग देती हैं और कैंसर में बदल जाती है।
ओरल कैंसर का होना
धूम्रपान या तंबाकू खाने वाले पुरुषों में मुंह का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें होठों पर सफेद, लाल, भूरे या पीले रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। मुंह के अंदर घाव बनना, अल्सर जैसा दिखना इस कैंसर के लक्षण हैं। शुरुआत में ही टेस्ट और ट्रीटमेंट करवाकर इसे ठीक किया जा सकता है।
लंग्स कैंसर
खांसी आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर खांसी लगातार बनी रहती है तो यह फेफड़ों के कैंसर का इशारा हो सकता है। 4 हफ्तों तक अगर लगातार खांसी आ रही है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना चाहिए, क्योंकि ये लंग्स कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
