टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही में हिना ने अपनी ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज की घोषणा की थी, जिसने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया। लेकिन हिना ने मुश्किल हालातों में भी हिम्मत नहीं हारी और अपने इलाज के हर अपडेट को सोशल मीडिया पर साझा किया। उनकी हालिया पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया, लेकिन उनके साहस और जज्बे की सराहना भी की जा रही है।

कैंसर से लड़ाई और बाल मुंडवाने का फैसला

https://www.instagram.com/reel/C-Cy8Ali2yh/?utm_source=ig_web_copy_link

हिना खान ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया। जिसमें वह अपनी स्किन और पिग्मेंटेशन के बारे में बात कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने टी-शर्ट और पजामा पहना हुआ है और उनके सिर पर एक ब्लैक हैट है। इस वीडियो में हिना ने खुलासा किया कि उन्होंने कीमोथेरेपी और सर्जरी के बाद अपने बाल मुंडवा दिए हैं। यह फैसला उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन बालों के झड़ने के कारण उन्होंने यह विकल्प चुनना पड़ा।

इमोशनल मोमेंट और फैंस की प्रतिक्रिया

वहीं वीडियो में हिना खान का सिर साफ नजर आ रहा है, जो कि पूरी तरह से शेव किया हुआ है। हिना ने मुस्कुराते हुए अपने बाल्ड हेड को हैट से छिपाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हिम्मत और जज्बे को देखकर फैंस ने उनकी तारीफ की। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा हिना जल्द ठीक हो जाएं। वहीं एक अन्य ने लिखा मुश्किल वक्त में भी ऐसे मुस्कुराना आसान नहीं है। उनके परिवार और बॉयफ्रेंड भी इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं।

पहले भी कटाए थे बाल 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले हिना ने अपने पहले कीमोथेरेपी सेशन के बाद अपने घने-काले बाल कटवा दिए थे और बॉय कट हेयरस्टाइल रखा था। लेकिन अब उन्होंने अपने बाल पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया है। हिना के लिए यह एक इमोशनल मोमेंट था, लेकिन उन्होंने अपने इमोशन्स को छिपाते हुए काम जारी रखा और इलाज के बीच भी सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी साझा की। ऐसे में हिना खान का यह साहसिक कदम उनके फैंस के लिए प्रेरणा है, और सभी उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *