इन दिनों अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से परेशान है। इसके पीछे की वजह आज की खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान है। वहीं मोटापे की वजह से लोग कई हेल्थ समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि पुरुषों की फर्टिलिटी काफी प्रभावित होती है। साथ ही शोधकर्ताओं ने फर्टिलिटी से जुड़ी हेल्थ जोखिमों को लेकर नई चिंताओं को उजागर किया है। दरअसल स्टडी के मुताबिक अतिरिक्त शरीर की वसा न केवल समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि यह पुरुषों के यौन स्वास्थ्य और मर्दाना ताकत पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

क्या है स्टडी

स्कूल ऑफ मेडिसिन में बायोमेडिकल साइंसेज के प्रोफेसर और जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में इस नई स्टडी को पब्लिश किया गया है। इस स्टडी में मोटापे और पुरुषों की यौन स्वास्थ्य समस्याओं के बीच की संबंध की जांच की। शोधकर्ताओं ने विभिन्न आयु वर्गों के पुरुषों की स्वास्थ्य स्थितियों विशेष रूप से उनके यौन प्रदर्शन और हार्मोनल संतुलन की जांच की। स्टडी में शरीर की वसा प्रतिशत, टेस्टोस्टेरोन स्तर, और यौन कार्यक्षमता को शामिल किया गया।

क्या पाया गया स्टडी में

अध्ययन में पाया गया कि मोटापे से पीड़ित पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर सामान्य से कम होता है। टेस्टोस्टेरोन जो कि पुरुष यौन स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण हार्मोन है, की कमी से यौन इच्छा, ऊर्जा स्तर, और समग्र यौन प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। वहीं मोटापा यौन कार्यक्षमता पर भी प्रभाव डालता है। स्टडी के मुताबिक अतिरिक्त वसा से यौन प्रदर्शन में कमी आ सकती है। जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन और अन्य यौन समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। यही नहीं मोटापा दिल की समस्याओं और उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है, जो सीधे यौन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इन स्वास्थ्य समस्याओं से रक्त प्रवाह में बाधा आती है, जो इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण बन सकती है।

स्टडी के परिणामों की महत्वता

यह स्टडी इस बात को स्पष्ट करता है कि मोटापा केवल समग्र स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि यह विशेष रूप से मर्दाना ताकत और यौन स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है। शोध के अनुसार मोटापे से ग्रस्त पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन और यौन समस्याओं का खतरा अधिक होता है।

इससे बचने के उपाय

वजन कम करना

हेल्दी डाइट फॉलो करना

मोटापे के कारण यौन स्वास्थ्य समस्याएं होने पर डॉक्टर की सलाह लें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *