आज के लाइफस्टाइल को देखते हुए हर किसी की लाइफ में भागम-भाग मची हुई है। ऐसे में बहुत से लोग दो पल का चैन ढूंढने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसके लिए बहुत से लोग पहाड़ों की तरफ रुख करते हैं, तो कोई शांति की जगह खोजता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बाथरूम में समय बिताना काफी अच्छा लगता है, जो उनके लिए काफी सुकून भरा होता है।

इस बात का खुलासा एक रिसर्च में भी हुआ है। दरअसल बाथरूम का मुख्य काम है नहाना, धोना और दूसरी जरूरी चीजें करना।  लेकिन अब लोग इसे शांति और सुकून की जगह के रूप में भी देखने लगे हैं। आप बाथरूम में शौचालय जा सकते हैं, अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं, रो सकते हैं, गाने गा सकते हैं या कपड़े धो सकते हैं। बाथरूम में आप वो सब कर सकते हैं जो आपको अच्छा लगता है।

रिसर्च क्या कहती है

एक बाथरूम बनाने वाली कंपनी विलेरॉय एंड बॉच ने जानना चाहा कि लोग बाथरूम में इतना समय क्यों बिताते हैं। उन्होंने 2000 से ज्यादा लोगों से इस बारे में बात की। बातचीत में पाया कि ज्यादातर लोग खासकर युवा बाथरूम में समय बिताता है। वहां उसको काफी आराम मिलता है। रिसर्च में पता चला कि 43% लोग शांति और चुप्पी के लिए बाथरूम में समय बिताना पसंद करते हैं। वहीँ 13% लोग अपने साथी से अलग समय बिताने के लिए भी ऐसा करते हैं।

पुरुष बिताते हैं अधिक समय

इस रिसर्च के अनुसार एक सामान्य ब्रिटिश व्यक्ति हर हफ्ते एक घंटा और चौवन मिनट बाथरूम में लगाता है। वहीँ हर उम्र के पुरुष महिलाओं की तुलना में बाथरूम में ज्यादा समय बिताते हैं। वे हर हफ्ते औसतन दो घंटे बाथरूम में रहते हैं, जबकि महिलाएं एक घंटा और बयालीस मिनट के करीब।

शांति और आराम मिलता है बाथरूम में

ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर काउंसलिंग एंड साइकोथेरेपी की सदस्य जॉर्जिना स्टर्मर ने बताया कि जब जीवन बहुत व्यस्त और तनावपूर्ण रहता है तो हर किसी को थोड़ी शांति की जरूरत होती है।  ऐसे में लोग ब्रेक लेकर बाथरूम में जाते हैं, इसलिए की वहां कुछ देर के लिए उन्हें आराम मिल जाता है। वे रिलैक्स कर पाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *