अगर आप भी बहुत ज्यादा मीठा खाने के शौकीन है तो सावधान हो जाएं। दरअसल ज्यादा मीठा खाने से केवल डायबिटीज की ही समस्या नहीं होती बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंचता है। बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी यानी मीठा खाने से आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है और आप हमेशा-हमेशा के लिए अंधे हो सकते हैं। बता दें कि कई स्टडी में यह बात साबित भी हो चुकी है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने डाइट में चीनी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

ज्यादा मीठा खाने से डायबिटिक रेटिनोपैथी का जोखिम

कई स्टडी के मुताबिक बहुत ज्यादा मीठा खाने से लोगों में डायबिटीज रेटिनोपैथी का जोखिम काफी बढ़ जाता है। बता दें कि डायबिटिक रेटिनोपैथी टाइप-1 और टाइप-2 दोनों ही डायबिटीज पेशेंट की जटिलताओं में शामिल है। ऐसा इसलिए क्योंकि डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित होता है और इससे आंखों की रेटिना में नाज़ुक छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। जिस वजह से आंखों की रोशनी कम होने लगती है या अंधेपन की समस्या हो सकती है।

अधिक चीनी से ग्लूकोमा की हो सकती है समस्या

बता दें कि बहुत ज्यादा चीनी खाने से आंखों से जुड़ी एक और समस्या होने का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं इस बीमारी को ग्लूकोमा यानी मोतियाबिंद के नाम से जाना जाता है। दरअसल आंखों में यह बीमारी तब होती है जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन का लेवल हाई होने लगता है, जिससे आंखों की रक्त वाहिकाएं संकरी होने लगती है, और आंखों से तरल पदार्थ निकलना शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर आंखों में ग्लूकोमा का रूप ले लेती है।

आंखों सेफ रखने के लिए ये उपाय करें

चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करें

डेली 25-30 ग्राम से अधिक मात्रा में मीठे के सेवन न करें

आंखों का टाइम टू टाइम चेकअप करवाएं

मीठे पेय, कोल्ड ड्रिंक्स और स्पोर्ट्स ड्रिंक के सेवन से बचें  

हेल्दी डाइट लें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *