ये तो सभी को पता है कि गर्मी में बहुत से लोग talcom powder का यूज़ खुशबु पाने के लिए करते हैं। वहीँ जिन लूग्न को बहुत अधिक पसीना आटा है वे भी इसक यूज़ करते हैं ताकि वे स्वेटफ्री रह पायें। इसके आलावा बच्चों के लिए भी इसका यूज़ किया जाता है। लेकिन  आपको बता दें हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने टैल्कम powder को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की कैंसर एजेंसी ने शुक्रवार बताया कि talcom powder मनुष्यों के लिए खतरनाक है और इससे कैंसर होने की सम्भावना बहुत ही अधिक है।

स्मोक की तरह ही अलर्ट रहने की जरूरत

बता दें एक बाहरी विशेषज्ञ ने इस दावे पर उसी तरह संचेत रहने की सलाह दी है जिस तरह धूम्रपान के लिए संचेत किया जाता है। डब्ल्यूएचओ की अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी कैंसर के मुताबिक यह निर्णय सीमित सबूत पर आधारित था, talcom powder मनुष्यों में Ovarian Cancer का कारण बन सकता है।

टैल्कम पाउडर में हो सकता है कार्सिनोजेनिक तत्व

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने कैंसर पर रिसर्च करते हुए टैल्कम पाउडर को कार्सिनोजेनिक यानी कि कैंसर पैदा करने वाली चीजों में शामिल किया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि टैल्क के कुछ कण ओवेरियन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा अगर बच्चे टैल्कम पाउडर के कण शरीर के अंदर सांस के जरिए लेते हैं, तो इससे फेफड़ों और श्वसन संबंधी कैंसर होने का खतरा हो सकता है।

एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि टैल्कम पाउडर और कैंसर के बीच का संबंध 100% स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप बच्चों को टैल्कम पाउडर लगाना भी चाहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर नॉन कॉस्मेटिक पाउडर का इस्तेमाल करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *