अकसर बारिश के दौरान सबसे ज्यादा खतरा लोगों को डेंगू की बीमारी से होती है। लेकिन इन दिनों महाराष्ट्र के पुणे से डेंगू का तो नहीं लेकिन जीका वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में पुणे में जीका वायरस के 6 मरीज मिल चुके हैं। वहीं अब एक गर्भवती महिला को जीका वायरस का संक्रमण होने का मामला सामने आया है, जिससे शहर के स्वास्थ्य विभाग को नई चुनौती मिली है। दरअसल जीका वायरस न केवल मां को संक्रमित करता है बल्कि ये गर्भ में पल रहे बच्चे को भी चपेट में ले सकता है।

शिशु हो सकता है इससे संक्रमित

वहीं जीका वायरस मच्छरों द्वारा फैलने वाली बीमारी है, जिससे शिशु गर्भ में भी संक्रमित हो सकते हैं। बता दें कि इस मामले में गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत पर काफी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं जीका वायरस का संक्रमण अक्सर मच्छरों के काटने से होता है।

क्या है जीका वायरस के लक्षण

बुखार आना

ज्यादा थकान महसूस होना

मांसपेशियों में दर्द होना

सिरदर्द होना  

चक्कर आना

इससे गर्भवती महिलाओं को अधिक खतरा

बता दें यह संक्रमण गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे उनके गर्भ में बच्चे के संभावित संक्रमण का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस वायरस से बचना काफी जरूरी है। दरअसल जीका वायरस के संक्रमण से बच्चे के निर्माण में समस्याएं हो सकती हैं, जिससे उनका दिमाग, दिल की धड़कने, और बॉडी ऑर्गनस का विकास प्रभावित होती है। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का रखें ध्यान

बता दें कि पुणे के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की है और जांच-पड़ताल की जा रही है। वे स्थानीय आवासीय इलाकों में मच्छरों के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और जीका वायरस से बचाव के उपायों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वहीं इस मामले में गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है, ताकि वे खुद को और अपने बच्चे को इस संक्रमण से बचा सकें।

जीका वायरस से बचाव के उपाय

अपने घरों के आसपास या घर में किसी जगह पानी जमा न होने दें

पूरी बाजू के कपड़े पहनें

मच्छरदानी में सोएं

अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें

इस वायरस से संक्रमित होने पर सेक्स से दूरी बनाएं या कंडोम का प्रयोग करें

जीका के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *