आज कल मेडिकल क्षेत्र में कई तरह की नई नई तकनीक के जरिये लोगों का इलाज किया जा रहा है। अब ऐसे में आईआईटी कानपुर के तरफ से एक मेडिकल device तैयार किया गया है, जो पेट स जुडी कई तरह की बीमारी का पता आसानी से लगा सकता है। वहीँ इसकी कीमत काफी मामूली सी रखी गयी है।
आईआईटी कानपुर ने बनाया डिवाइस
बता दें इसे बनाने में केजीएमसी के डॉक्टर अशरद और उनकी टीम का भी सहयोग है। वहीँ आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर जे राजकुमार के मार्गदर्शन में यह डिवाइस तैयार किया गया है। आईआईटी कानपुर के पीएचडी छात्र सिद्धांत श्रीवास्तव का ही आईडिया है कि इस तरह की device काफी लाभदयक साबित होगी। यह डिवाइस पेट के मरीज के इलाज में वरदान साबित होगी।
नहीं होगी ऑपरेशन के दौरान रौशनी की कमी
फ़िलहाल मार्किट में कई तरह के प्रॉक्टोस्कोप मौजूद हैं। जिनका यूज़ करना काफी कठिन है और उनके इस्तेमाल के दौरान मरीज को पीड़ा भी सहनी पड़ती है। आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार किया गया यह प्रॉक्टोस्कोप बेहद एडवांस है। इसमें लाइट का भी इंतजाम किया गया है ताकि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर को रोशनी की कमी भी ना हो और वह आसानी से इलाज कर सकें।
2000 रूपए है इसकी कीमत
बता दें ये डिवाइस मार्किट में इस साल के अंत तक आ जायेगा और इसकी कीमत 2000 रूपए रखी गयी है। कई अस्पतालों में इसका ट्रायल चल रहा है और ट्रायल सफल भी हो रहा है।
केंद्र सरकार से ग्रांट भी मिला
बता दें इस डिवाइस को बनाने के लिए केंद्र सरकार से 50 लाख रुपए का ग्रांट भी मिला था जिसके तहत इस डिवाइस को तैयार किया गया है। प्रॉक्टोस्कोप एक ऐसा मेडिकल उपकरण या डिवाइस होता है जिसके जरिए मलद्वार और उसके अन्य हिस्सों की जांच की जाती है। वहीँ पाइल्स और अन्य बीमारियों के ऑपरेशन से पहले टिश्यू आदि का सैंपल लेने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अभी तक उपलब्ध प्रॉक्टोस्कोप से मरीजों को भी दिक्कत होती है और डॉक्टरों को भी उसे इस्तेमाल करने में मुश्किल होती है।
