अगर आप भी प्रेगनेंसी में एनर्जी ड्रिंक का सेवन करती हैं तो सावधान हो जाए। दरअसल हाल ही में की गई नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि गर्भावस्था के दौरान एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ सकती है। यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जो कि उनकी और उनके बच्चे के लिए अधिक खतरे की ओर इशारा करती है। चलिए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।
क्या है पूरी स्टडी
बता दें कि इस स्टडी को European Journal of Preventive Cardiology में पब्लिश किया गया है। इस स्टडी में एनर्जी ड्रिंक को लेकर नई जानकारी हासिल किया गया है। इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने 23 अलग-अलग अध्ययनों का समीक्षा किया और एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन के संबंध में उन्होंने गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को उजागर किया।
प्रेगनेंसी में एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करना खतरनाक
इस स्टडी के मुताबिक एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन और अन्य तत्वों की वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यह विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है जिनका पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो। इसके अलावा, एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा भी अत्यधिक होती है, जिससे गर्भावस्था में महिलाओं को शुगर लेवल से जुड़ी परेशानी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
शोधकर्ताओं ने इससे बचने के दिए टिप्स
वहीं इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एनर्जी ड्रिंक्स से बचना चाहिए या कम से कम प्रयोग करना चाहिए। यह उन्हें और उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अधिक सुरक्षित विकल्पों में से एक है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपने आहार और पीने के प्रणाली को स्वस्थ और सुरक्षित रखें, और खासकर एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बनाएं। इससे उन्हें और उनके शिशु को हानि से बचाने में मदद मिल सकती है।
एनर्जी ड्रिंक्स क्यों सेहत के लिए हानिकारक
एक्सपर्ट्स एक मुताबिक एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन, शुगर, एड्डिटिव्स (यानी रंग, स्वाद और सुगंध के लिए उपयुक्त केमिकल), और अन्य तत्वों से भरपूर होते हैं, जो कि एक व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं। गर्भावस्था में महिलाओं के शारीरिक परिवर्तनों के कारण, इन ड्रिंक्स के सेवन का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।
