कुछ दिन पहले मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी थी कि वे ब्रैस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वहीँ अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की है जिसमे वे हॉस्पिटल बेड पर बैठी हुई नजर आ रही हैं।

पहली कीमोथेरेपी की फोटो की शेयर

video देखने के लिए लिंक पर क्लैच्क करे

https://www.instagram.com/reel/C844rlVIgcl/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें हिना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कैंसर जैसी बीमारी के साथ चल रही उनकी जंग के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में हिना ने कीमो सेशन की अपनी तस्वीर लगाई है। अपनी इस पोस्ट से हिना अपने चाहने वालों को ये संदेश दे रही हैं कि चाहें जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आ जाएं, लेकिन हार नहीं माननी चाहिए।

अवार्ड फंक्शन में जाते समय पता चला कि ब्रेस्ट कैंसर है

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ दिन पहले हुए एक अवॉर्ड फंक्शन की वीडियो शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा कि मैं एक अवार्ड शो में जा रही थी और उस दिन मुझे कैंसर के बारे में पता चला। लेकिन मैंने अपने खुद के लिए और पूरी दुनिया के लिए कैंसर जैसी बीमारी को भी नार्मल बनाने का फैसला लिया है।

बीमारी को बनाना चाहती हैं नॉर्मल

हिना ने लिखा है कि हम वो बनते हैं जो हम बनना चाहते हैं, जरूरत है तो सिर्फ खुद पर विश्वास करने की।  मैंने भी मेरी जिंदगी में आई हुई इस चुनौती को एक मौका मान लिया है। ये मौका है खुद को ढूंढने का और खुद को फिर से हासिल करने का। इसलिए मैं इस कैंसर को भी नार्मल बनाना चाहती हूं। ये एक बीमारी है लेकिन मैं इससे हार नहीं मानूंगी। मेरे लिए मेरी कमिट्मेंट बहुत ज्यादा मायने रखती है। मेरे लिए मेरी कला, कला के लिए मेरी प्रेरणा और मेरा जुनून बेहद जरूरी है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *