Wild Poliovirus Cases in Afghanistan: हाल ही में अफगानिस्तान में वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप 1 के मामले सामने आये थे। लेकिन अब फिर से इसके मामले बढ़ रहे हैं। ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI)के अनुसार, यहां एक नया पोलियो वायरस का मामला सामने आया है। ऐसे में इस नये मामले को मिलाकर अब तक वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप 1 के कुल 6 मामले हो गये हैं।
Who की चिंता बढ़ी
बता दें पोलियो के मामलों में इजाफा होने विश्व स्वास्थ्य संगठन चिंता में आ गया है। वहीँ WHO का कहना है कि पोलियो के बारे में एक बार फिर से जागरूकता फैलाने और लोगों को इसके प्रति और भी अधिक समझाने की जरूरत है। ताकि इसका खतरा कम किया जा सके। वहीँ पोलियो वायरस के लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं।
पोलियो वायरस संक्रमण के कारण क्या है
बता दें पोलियो वायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है जो मुख्य रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में होता है। यह मल और मुंह के जरिए बच्चों को प्रभावित करता है। WHO के अनुसार, पोलियो वायरस तंत्रिका तंत्र पर आक्रमण कर सकता है। कुछ मामलों में यह गंभीर हो सकता है और बच्चों को बहुत ही ज्यादा बीमार भी कर सकता है।
पोलियो वायरस संक्रमण के लक्षण जानें
हल्का बुखार
थकान
मिचली आना
सिर दर्द होना
गले में खराश रहना
खांसी, गर्दन और पीठ में अकड़न
बाहों में दर्द महसूस होना
किस तरह से हो बचाव
वाइल्ड पोलियो वायरस के संक्रमण से बच्चों में अपंग होने का खतरा होता है। कुछ मामलों में वाइल्ड पोलियो वायरस श्वसन तंत्र पर हमला करके आपको बीमार कर सकता है। पोलियो टीकाकरण अभियान ने इस बीमारी को दुनिया से खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है। यही इस खतरनाक बीमारी का इलाज है।
