अकसर हम में से ऐसे कई लोग होंगे जो बस या ट्रेन के दौरान सफर करते हुए कुछ न कुछ जरूर खाते हैं। जिसमें घर का बना खाना, लेज, चिप्स, बिस्कुट आदि शामिल है। लेकिन शायद ही कोई होगा जो बस या ट्रेन में कच्चा मांस खाता हो। हालांकि आपको कच्चा मांस का नाम सुन कर ही काफी अजीब लग रहा होगा। लेकिन लंदन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को ट्रेन में भूख लगती है और वह अपने बैग से एक पैकेट निकालता है और चटनी की तरह पीसे हुए कच्चे मांस को खाने लगता है। इतना ही नहीं वो अपने साथ वाले को भी कच्चा मांस खाने के लिए बार-बार बोलता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर शख्स का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया साइट रेडिट पर लंदन की रहने वाली महिला ने उस शख्स की फोटो शेयर करके दी है। वहीं महिला का नाम यासमिन है। वह अपने पोस्ट में लिखती हैं कि ये शख्स एक हाथ में मांस का टुकड़ा पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ से अपना फोन चला रहा है। वह अपनी सीट पर नंगे पैर आराम से बैठा हुआ है। वह वेटरोज और आर्गोस शॉपिंग बैग से घिरा हुआ। जिसके ठीक बगल में एक और आदमी बैठा है। खुद तो वह इंसान मांस खा ही रहा है साथ ही वो बगल में बैठे आदमी को भी कच्चा मांस खाने के लिए उकसा रहा है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चा मांस खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है।

NHS ने कच्चे मांस को लेकर जारी किया अलर्ट

वैसे तो कई लोग दुकानों पर जाकर कच्चा मांस बहुत पसंद से खाते हैं। उनका मानना है कि कच्चा मांस खाना स्वाद काफी में बढ़िया होता है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल कच्चा मांस या कीमा खाना सेहत के लिहाज से काफी खतरनाक है। वहीं अमेरिका के नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने इसे लेकर सभी को अलर्ट भी किया है। एनएचएस के अनुसार कच्चा मांस खाने से आपको टोक्सोप्लाजमोसिस की बीमारी हो सकता है। इससे न केवल आप पेट में जुड़ी समस्या से परेशान होते हो बल्कि भ्रम, कमजोर नजर, बोलने और चलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आप कच्चा मांस खाने की सोच भी रहे हैं तो खाने से पहले अपनी सेहत के बारे में 100 बार जरूर सोचे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *