NEET एग्जाम के मामले में अब छात्रों के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में आज NEET को लेकर दूसरी याचिका पर सुनवाई के दौरान एनटीए ने कोर्ट से कहा वो नीट का एग्जाम दोबारा करवाएँगे। यह सुनवाई छात्रों को मिले ग्रेस मार्क को लेकर की गई। जिसमे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनटीए ने जानकारी देते हुए बताया कि वे उन 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स रद्द कर रहे हैं। साथ ही केवल इन्हीं छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NEET-UG, 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगेगी। वहीँ अगर परीक्षा होती है तो सब कुछ पूरी तरह से होता है, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा के 1,563 अभ्यर्थियों को कृपांक (ग्रेस मार्क) देने का एनटीए का फैसला वापस ले लिया गया है। जिन 1,563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उनकी 23 जून को दोबारा से परीक्षा होगी और इसका रिजल्ट 30 जून को निकाला जायेगा। वहीँ एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य कोर्सेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई को शुरू हो जाएगी।
ये छात्र देंगे एग्जाम
बता दे NTA ने सुप्रीम कोर्ट की बात मां ली है, ऐसे में केवल वो छात्र ही एग्जाम देंगे जिन्हें ग्रेस मार्क्स मिले थे। इसके अलावा एनटीए ने इन छात्रों को एक ऑप्शन दिया है, वे या तो री-नीट में शामिल हो सकते हैं या फिर बिना ग्रेस मार्क्स की मार्कशीट के साथ नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
