आज के समय में युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करना काफी ट्रेंड में हैं। इसे पुरुष ही नहीं महिलाएं भी काफी  शौक से पीती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का मानना है कि एनर्जी ड्रिंक पीने से तेजी से शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है। अगर आप भी ऐसा ही सोच कर एनर्जी ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल हाल ही में एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि बॉडी में तेजी से एनर्जी लेवल बढ़ाने वाले ये ड्रिंक सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। इतना ही नहीं इसके सेवन से व्यक्ति की जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। स्टडी के मुताबिक एनर्जी ड्रिंक के सेवन से जेनेटिक हार्ट डिसीज, मोटापा, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। चलिए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।

आखिर स्टडी में क्या पाया गया

बता दें कि यह स्टडी जर्नल हार्ट रिदम में पब्लिश है। जिसमें वैज्ञानिकों ने एनर्जी ड्रिंक्स को हार्ट हेल्थ के जोखिमों से जोड़ा है। शोधकर्ताओं ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक में कोल्ड ड्रिंक्स, स्टिंग, बूल आदि शामिल है, जिसे आज के युवा बड़े ही पसंद से पीते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इन एनर्जी ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा चीनी और कैफीन की मात्रा का इस्तेमाल किया जाता है। जोकि सेहत के लिहाज से काफी नुकसानदेह हैं।

144 लोगों पर किया गया स्टडी

वहीं मायो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने स्टडी में उन 144 लोगों को शामिल किया, जो पहले से ही जेनेटिक हार्ट डिसीज से पीड़ित थे। स्टडी में पाया गया कि इनमें से कुछ लोगों पहले से ही एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते थे। जिस वजह से इनमें हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा था।

शोधकर्ता ने क्या बताया

मायो क्लिनिक में जेनेटिक हार्ट डिसीज एक्स्पर्ट्सऔर स्टडी की मेंन लेखक डॉ. माइकल जे. एकरमैन  ने बताया कि एनर्जी ड्रिक्स की वजह से लोगों में तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ते जा रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि लोगों को इसके सेवन से रोक जाएं और उन्हें इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएं। इतना ही नहीं ये ड्रिंक्स मोटापा और डायबिटीज के जोखिम को भी काफी बढ़ाता है। ये भी दिल की बीमारियों को बढ़ाने का काम करते हैं।

ज्यादा एनर्जी ड्रिंक्स से बढ़ सकता है हार्ट बीट

शोधकर्ताओं के मुताबिक एनर्जी ड्रिंक्स  का प्रभाव हमारी हार्ट बीट पर भी पड़ता है। जिससे हार्ट बीट कम या ज्यादा हो सकता है। इतना ही नहीं ये ड्रिंक्स हार्ट फेलियर का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में लोगों को एनर्जी ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *