यूं तो खांसी आना सामान्य बात है। वहीं खाते समय खांसी आ जाए और खाना गले में अटक जाए, यह तो आपने कभी न कभी सुना ही होगा। लेकिन क्या कभी आप ने सुना है कि खांसी आने पर पेट की अंतड़ियां बाहर आ जाएं। शायद ही आपने कभी इसके बारे में सुना होगा। हालांकि यह बिल्कुल सच है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका से यह चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहा था। अचानक से खांसी आने पर उसकी पेट की अंतड़ियां बाहर आ गयी। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि अमेरिका के फ्लोरिडा सहर में एक 63 साल का युवक अपनी वाइफ के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहा था। जिस दौरान युवक को बहुत जोर से खांसी आता है और उसकी पेट की अंतड़ियां बाहर आ जाती है। मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक उस युवक का हाल ही में पेट का ऑपरेशन हुआ था। वहीं युवक को खाँसने के बाद तेज दर्द महसूस हुआ। जब उसे गीला-सा महसूस हुआ तो ऑपरेशन वाली जगह देखा तो उसके टांके खुल गए थे और उसके कोलन का कई इंच हिस्सा सर्जिकल घाव से बाहर निकल गया था। जिसके बाद युवक अपने शर्ट से उसे कवर करता है और उसकी पत्नी एंबुलेंस बुलाती है।
कोलन कैंसर की हुई थी सर्जरी
रिपोर्ट के मुताबिक वह युवक कोलन कैंसर से पीड़ित था। वहीं कोलन कैंसर की इलाज की वजह से उसके पेट की सर्जरी हुई थी। हालांकि डॉक्टर ने उसे बताया था कि उसके सर्जरी का घाव पूरी तरह से ठीक हो गया है। इसके बावजूद युवक के एक खांसी से उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई है, जो काफी हैरान करने वाला मामला है।
डॉ. सर्जरी कर आंत को पेट में डालने में सफल
जब महिला युवक को पास के अस्पताल में ले कर गई तो वहां डॉक्टर सर्जरी करके युवक के पेट में बाहर निकले आंत को डालने में सफलता हासिल की। डॉक्टर ने बताया कि युवक का ज्यादा खून नहीं बहा था और पेट से बाहर निकले आंत पर किसी तरह के चोट या इंफेक्शन नहीं थी। साथ ही उन्होंने ने बताया कि पेट और पेल्विक सर्जरी करवाने वाले लगभग 100 में से तीन लोगों में यह समस्या होती है। हालांकि अब व्यक्ति की सेहत बेहतर है।
