आए दिन हम अलग-आलग जगहों से नए- नए बीमारियों और संक्रमण के फैलने की खबर सुनते हैं। ऐसे में अब यूनाइटेड किंगडम यानी यूके से भी कुछ ऐसा ही खबर सामने आया है। जहां बैक्टीरियल संक्रमण की वजह से यूके की अधिकांश शहर पिछले 15 दिनों से बैक्टीरियल संक्रमण की चपेट में आ चुका है। बता दें कि यह संक्रमण ई. कोलाई बैक्टीरिया की वजह से फैलता है। इतना ही नहीं इस संक्रमण की वजह से दर्जनों लोग हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। दरअसल ई. कोलाई बैक्टीरिया नॉर्मली लोगों के पेट में मौजूद होता हैं। लेकिन जब हम गंदा या दूषित पानी पीते हैं तो यह बैक्टीरिया प्रभावित होते है जिससे पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम होती है।
UKHSA ने इस संक्रमण को लेकर भारत को किया अलर्ट
UKHSA यानी यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी यूकेएचएसए की माने तो यह संक्रमण देश में दूषित भोजन और पानी से जुड़ा हुआ है। वहीं UKHSA ने बताया कि सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग के रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने से यह संक्रमण यूके के अधिकांश लोगों को संक्रमित किया है। वहीं UKHSA ने इस बीमारी को लेकर भारत में भी लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है।
ब्रिटेन में 113 मामले आयें
बता दें कि बीते 15 दिनों में यूके में 100 से अधिक ई. कोलाई संक्रमण के मामलों सामने आए हैं। वहीं UKHSA ने लोगों से सावधानी के साथ सतर्कता बरतने की अपील की है। हालांकि एजेंसी के मुताबिक 25 मई से अब तक ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के 113 मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं इसमें से कई लोग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि गर्मियों के दिनों में ई. कोलाई बैक्टीरिया का संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में हेल्थ ऑफिसर ने भारत सहित सभी लोगों से खाने पीने को लेकर खास सावधानी बरतने की अपील की है।
क्या होता है ई. कोलाई बैक्टीरिया

यह एक ऐसा संक्रमण है जो खराब और दूषित खाना और पानी के सेवन से होता है। वहीं बासी खाना खाने और बिना अच्छी तरह से फलों-सब्जियों को धोए उन्हें खा लेने से यह वायरस काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता है। वहीं दूषित जल या अन्य दूषित पेय पदार्थों के कारण भी यह वायरस लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। इतना ही नहीं मांस की भी अच्छे से साफ-सफाई और रखरखाव करना बेहद जरूरी है।
क्या है इस वायरस के लक्षण
पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होना
सिरदर्द होना
दस्त की समस्या होना
खूनी दस्त होना
उल्टी और मतली होना
इससे बचाव के टिप्स
साफ-सफाई खास ध्यान रखें
दूषित पानी और भोजन के सेवन से बचें
फलों सब्जियों को अच्छे धो कर खाएं
पानी को उबालकर और ठंडा करके पिएं
चीजों को अच्छे से पक्का कर खाएं
