आजकल की खराब जीवनशैली और खराब डाइट की वजह से लोग कई सेहत समस्याओं से परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं से एक मोटापा भी है। जिससे आज अधिकांश लोग काफी परेशान है। हालांकि मोटापा एक आम समस्या है लेकिन यह शरीर में कई गंभीर बीमारियों के बनने का करना बनता है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में भारत में 20 साल की उम्र से ज्यादा की करीब 44 लाख महिलाएं और 26 लाख पुरुष मोटापे की चपेट में हैं। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में 5 से 19 साल के करीब 12.5 लाख बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

BMI से पता करें मोटापा

अगर आप अपने मोटापे का पता लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप BMI का यूज कर सकते हैं। दरअसल BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स एक प्रकार का उपकरण है जिसकी मदद से मोटापे को मापा जाता है। वहीं BMI 30 से ज्यादा है तो इसका मतलब की आप मोटापे के शिकार हो गए हैं।

मोटापे की प्रमुख वजह खराब खानपान

इंस्टीट्यूट ऑफ क्लीनिकल रिसर्च मैनेजमेंट में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मोटापे के मामले जीतने भी बढ़े हैं। उनमें से 56.4% तक केवल लोगों की गलत खानपान प्रमुख वजह है। ऐसे में आप एक अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो कर इस समस्या को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं एक हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर ही नहीं बल्कि टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को भी 80% तक कम किया जा सकता है।

आखिर मोटापा और खानपान का क्या है रीलैशन

दरअसल जब हम बहुत ज्यादा फास्ट फूड, फैट युक्त चीजों का सेवन करते हैं तो इससे हमारे शरीर में बहुत ज्यादा  कैलोरी पहुंचता है। इतना ही नहीं शरीर में बहुत ज्यादा फैट होने की वजह से आंतों का माइक्रोबायोम भी प्रभावित होता है। जिस वजह से मोटापा काफी तेजी से बढ़ता है। वही मोटापा बढ़ने से केवल पाचनतंत्र ही प्रभवित नहीं होता बल्कि इससे डायबिटीज, स्ट्रोक, हार्ट डिजीज और कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।  

मोटापा से बचने के उपाय

संतुलित डाइट लें

एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें

रोजाना एक्सरसाइज करें

बाहर की चीजे खाने से बचे

अच्छी नींद लें

वजन को मेंटेन रखें

ज्यादा वजन बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *