बहुत से लोग वेट कम करने के लिए सलाद खाते हैं। ऐसे में वे घर से बाहर होते हैं तो सलाद ही आर्डर करते हैं। फिर चाहे दिन हो या फिर रात। दिन में सलाद खाना तो सेहत को लाभ देता है, लेकिन रात में सलाद खाना किस तरह से आपको लाभ देगा। इसके बारे में आपको पता होना बेहद जरुरी है। दरअसल कई लोग रात में डिनर से पहले सलाद का सेवन अच्छे से करते हैं। ताकि उन्हें अच्छा पोषण मिल सके। यहाँ ये भी बतादें कि रात में सलाद का सेवन करने के लिए आपको किन किन चीजों शामिल करना सही है।
रात में सलाद खाना कितना सही
बता दें रात में सलाद का सेवन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। लेकिन आपको रात के खाने से पहले सलाद खाना चाहिए और अपने सलाद में ठंडी तासीर वाली चीजों को दूर रखना चाहिए। इवर्ना आपको आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। आपको सलाद में हरी सब्जियां, पनीर, चुकंदर और टमाटर जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। अगर आपको अन्य तरह की कोई समस्या है, तो उसमें भी सलाद का सेवन करने से पहले आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
रात में सलाद खाने के फायदे
रात में इसका सेवन करने से भूख कम लगती है। इससे आप रोटी या चावल की मात्रा कम कर सकते हैं। वहीँ कार्ब्स भी कम कह्य जायेगा जो वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा।
सलाद में जिन हरी सब्जियों को शामिल किया जाता है उसमे फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो अपच और कब्ज की समस्या में राहत देने का काम करता है। लेकिन बिल्कुल सोने के समय सलाद का सेवन करना ठीक नहीं है।
अगर आप प्रोटीन युक्त सलाद का सेवन कर रहे हैं तो इससे शरीर को भरपूर पोषण मिल पाता है।
सलाद में मिनरल्स और विटामिन्स होने की वजह से कोलेस्ट्रॉल लेवल कण्ट्रोल में रहता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।
इसके सेवन में सावधानियां बरतें
बता दें बारिश के मौसम में सलाद का सेवन न करें, वर्ना आपको फूड पॉइजनिंग की दिक्कत हो सकती है
ज्यादा देर पहले से कटी हुई सलाद भी नहीं खाना चाहिए
सलाद को कभी भी ज्यादा समय तक खुले में न छोड़ें
सलाद में साधारण नमक न डालें, इसकी बजाय आप काला नमक या सेंधा नमक का यूज़ करें
