इन दिनों हर किसी के लाइफस्टाइल और खानपीन में काफी बदलाव आया है। जहां लोग पहले के समय में हरी सब्जियों और मोटे अनाजों का इस्तेमाल करते थे। वहीं अब लोग पैकेट बंद चीजे खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पैकेट बंद चीजे जल्दी और आसानी से बन जाती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पैकेट बंद चीजे सेहत के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं है। दरअसल हाल ही में इन चीजों को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने अलर्ट जारी किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
ब्रेड, मक्खन और रिफाइंड ऑयल खाने से करें परहेज
दरअसल आजकल हर कोई अपने डाइट में ब्रेड, मक्खन और रिफाइंड ऑयल का अधिक सेवन कर रहे हैं। ऐसे में ICMR ने एक चेतावनी जारी कर लोगों से इसे न खाने की अपील की है। दरअसल ब्रेड, मक्खन और रिफाइंड ऑयल को अल्ट्रा प्रांसेस्ड फूड की श्रेणी में रखा जाता है। जिसका अधिक सेवन करने से सेहत को कई गंभीर नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं बहुत ज्यादा इनको खाने से मोटापा, दिल का दौरा पड़ना और स्ट्रोक आदि की समस्या हो सकती है। हालांकि ICMR ने इन्हें एक सीमित मात्रा में खाने का सुझाव दिया है।
आखिर क्या होता है अल्ट्रा-प्रोसेस्डफूड
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड वे खाद्यपदार्थ है जिसमें बाकी खाद्य पदार्थों की तुलना में चीनी, नमक, तेल और अन्य तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में शामिल होता है। इतना ही नहीं यह फूड काफी आसन, टेस्ट में बेहतर और जल्दी पकने वाला है। लेकिन यह हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह हैं। वहीं अल्ट्रा प्रांसेस्ड फूड मे फास्ट फूड, सोडा, चिप्स, ब्रेड, बिस्कुट, मीठे अनाज, सॉफ्ट ड्रिंक और पैकेट बंद स्नैक्स आदि शामिल है। जिन्हें आज लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।
अल्ट्रा प्रोसेसड फूड से होने वाली बीमारियां
मोटापे की समस्या होना
दिल से जुड़ी समस्या होना
स्ट्रोक की परेशानी होना
ब्लड प्रेशर हाई होना
ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना
