ये तो सभी को पता है कि सिगरेट पीना सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। वहीँ इसको लेकर सरकार की तरफ से कई तरह के कैंपेन भी चलाये जाते हैं। लेकिन अब जम्मू प्रशासन ने माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर के प्रसिद्ध शहर कटरा में सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर बैन लगा दिया है। वहीँ इसको रखने और इस्तेमाल करने की भी मनायी है। बता दें ये बैन विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लगाया गया। इस निर्णय का उद्देश्य इस पूजनीय जगह की पवित्रता को बनाए रखना और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

कई चीजों पर बैन

रियासी के जिला मजिस्ट्रेट विशेष महाजन के मुताबिक इस पवित्र स्थल पर सालाना लाखों तीर्थयात्रियों आते हैं। ऐसे में इस धार्मिक स्थल की पवित्रता को बनाए रखने के लिए तंबाकू पर बैन लगा दिया गया है। वहीँ धारा 144 के तहत, इस बैन में कई चीजें शामिल की गई हैं

सिगरेट, गुटखा और तंबाकू के दूसरे रूपों का भंडारण, बिक्री और उपभोग

प्रभावित क्षेत्र नुमाई और पंथाल चेक पोस्ट से लेकर तारा कोर्ट ट्रैक होते हुए भवन तक तक फैला है

वातावरण को तम्बाकू मुक्त रखना

इस पहल का उद्देश्य कटरा आधार शिविर, मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाना है। बता दें, इस शहर में हर दिन 30,000-40,000 तीर्थयात्री आते हैं, जिनकी सहूलियत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

कई तरह की बीमारियां

तम्बाकू के सेवन से सांस से जुड़ी बीमारी होने का खतरा

दिल की बीमारी

अलग-अलग तरह के कैंसर का खतरा

तम्बाकू की लत से कैसे छुटे पीछा

तंबाकू की लत पर काबू पाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। तम्बाकू छोड़ने के कुछ प्रभावी तरीके अपनाकर आप इससे दूर हो सकते हैं

लत को समझना

तंबाकू की लत शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से असर दिखाती है। आपका शरीर तंबाकू में मौजूद नशीला पदार्थ निकोटीन के प्रति अडिक्टेड होने लगता है। जबकि स्मोकिंग या तंबाकू चबाने की आदत दैनिक दिनचर्या और व्यवहार में शामिल हो जाती है।

छोड़ने का समय निर्धारित करें

इस लत को छोड़ने के लिए लक्ष्य का होना बेहद जरूरी है। आपको बदलाव के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना पड़ता है। खुद को एक टारगेट देना होगा कि आप इस तारीख या दिन तक इस लत से दूर हो सकते हैं।

प्रोफेशनल हेल्प लें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको अच्छी गाइडेंस की जरूरत है। जो आपको सही इलाज और दवाएं लिखकर दे सके।  निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (एनआरटी) जैसे पैच, गम और लोजेंज प्रभावी हो सकते हैं।

हेल्प ग्रुप में शामिल हों

दूसरे लोगों के संपर्क में आएं। जो इस लत से परेशान हैं और छोड़ना चाहते हैं। ये ग्रुप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आपकी हेल्प का सकता है।

बिजी रखें खुद को

अपने आप को व्यस्त रखने से आपको इस आदत से राहत मिल सकती है। अपने मन को तंबाकू से दूर रखने के लिए व्यायाम, कोई शौक या सोशल एक्टिविटीज में भागिदार बनने की कोशिश करें।

लाइफ स्टाइल को बदलें

स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। जब भी तंबाकू खाने की इच्छा हो तो उसका alternate लें। नियमित व्यायाम, बैलेंस डाइट और अच्छी नींद आपकी हेल्थ में सुधार कर सकती है और इसे छोड़ना आसान बना सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *