इन दिनों सभी भीषण गर्मी से काफी प्रभावित है। ऐसे में सभी लोग अपने बॉडी को हाइड्रैट और ठंडा रखने के लिए जूस और पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। इन्हीं पेय पदार्थों में से एक गन्ने का रस भी है जिसका सेवन लोग बड़े ही चाव से करते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में ICMR यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने गन्ने के रस में हाई शुगर होने की वजह से इसे कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दी है।
गन्ने के रस में कितना होता है शुगर
भारत में अधिकतर मात्रा में लोग गर्मियों के दिनों में गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। ऐसे में ICMR ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गन्ने के रस में हाई शुगर होने का दावा किया है और लोगों से अपील की है कि लोग कम से कम मात्रा में इसका सेवन करें। ICMR ने बताया की गन्ने के 100 मिलीलीटर में 13-15 ग्राम शुगर होता है। वहीं हेल्थ एक्स्पर्ट्स के मुताबिक वयस्कों को प्रतिदिन 30 ग्राम से कम शुगर का सेवन करना चाहिए जबकि 7 से 10 साल के बच्चों को 24 ग्राम तक सीमित शुगर ले सकते हैं।
गन्ने का रस अधिक मात्रा में पीने के नुकसान
दरअसल गन्ने में पोलीकोसानॉल नामक तत्व और अधिक शुगर होता है। जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से अनिद्रा, पेट खराब, चक्कर आना, सिरदर्द , वजन कम होना और हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं इससे खून पतला हो सकता है और रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल को को प्रभावित कर सकता है। वहीं डायबिटीज के पेशेंट को खासतौर से गन्ने के सेवन से बचना चाहिए नहीं तो उनकी प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ सकती है।
