गर्मी इतनी ज्यादा है कि हर कोई सारा दिन एसी में ही रहता है। ऐसे में सारा दिन एसी चलता है। वहीँ लोड ज्यादा होने के कारण एसी में आग लगने की खबरें भी सामने आ रही हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर दो घंटे में 5-7 मिनट के लिए एसी बंद कर देना चाहिए ताकि एसी को कुछ आराम मिले और आग लगने की घटनाएं कम हो सके। लेकिन हद तो ये है कि गर्मी के कारण कई लोग एसी रूम में ही सिगरेट का सेवन करते हैं। जो और भी ज्यादा खतरनाक होता है।

एसी रूम स्मोक करना है खतरनाक

दरअसल एक एज स्टडी के मुताबिक गर्मियों में एसी में बैठकर धूम्रपान करने से Heat intolerance और cooling process कमजोर हो जाता है। ऐसे में शरीर में गर्मी नहीं होती जो हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े और किडनी पर असर डालती है। वहीँ हीटस्ट्रोक या हीट इंजरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि, गर्मियों में सिगरेट पीने से होने वाला हर नुकसान कई गुना बढ़ता है।

हर साल 10 लाख लोग सिगरेट पिए बिना भी धुएं से मर रहे हैं  

बता दें हर साल लगभग 10 लाख लोग सेकेंड हैंड स्मोकिंग या पैसिव स्मोकिंग की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। यह इतना खतरनाक है कि पूरी दुनिया में सभी प्रकार के कैंसर से होने वाली 25% मौतों का एकमात्र कारण सिगरेट बनता जा रहा है। वहीँ दिक्कत ये भी है कि इतना कुछ होने के बाद बावजूद बहुत से लोग इस आदत को छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे में वे अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

गर्मी में धूम्रपान से सेहत को नुकसान

दिल का दौरा पड़ने का खतरा

फेफड़े का कैंसर होने का चांस

मुँह का कैंसर

गले का कैंसर

आंतों में सूजन होना

माइग्रेन की प्रॉब्लम होना

चिंता

तम्बाकू के सेवन से होने वाली बीमारियां

हृदय की समस्याएं

फेफड़ों की समस्याएं

माइग्रेन

चिंता

अवसाद

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *