गर्मी के मौसम में बहुत से लोग जिनमे महिलाएं बच्चों की चित्तियों का लाभ उठाती है। ऐसे में वे घूमना फिरना, पूल पार्टियाँ करना, साथ दोस्तों के साथ मस्ती करना नहीं भूलती हैं। लेकिन इन सब के बीच वे खुद को हाइड्रेटेड रखना भूल जाती हैं। ऐसे में उन्हें महिलाओं से जुडी प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। जिनमे सबसे कॉमन है मूत्र पथ का संक्रमण यानि यूटीआई। इसके बारे में हमें और जानकारी दी जालंधर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या ने, उनके मुताबिक कम पानी पीना इसका कारण बन सकता है।
आखिर क्या होता है यूटीआई
डॉ. दिव्या ने बताया कि uti को सबसे आम बैक्टीरियल इन्फेक्शन में से एक माना जाता है। जिससे हर साल लाखों लोग इसकी चपेट में आते हैं। हालाँकि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं यूटीआई का शिकार अधिक होती हैं। ऐसा अनुमान है कि लगभग 50-60 प्रतिशत महिलाएं अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार यूटीआई का अनुभव जरुर करती हैं। वहीँ डीहाइड्रेशन के कारण भी ये प्रॉब्लम जन्म लेती है।
कम पानी पीने से यूटीआई क्यों होता है
मूत्र पथ शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें गुर्दे, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय और मूत्रमार्ग शामिल हैं। जब बैक्टीरिया मूत्रमार्ग के माध्यम से मूत्र पथ में प्रवेश करते हैं और बढ़ते हैं, तो इससे संक्रमण होने का खतरा रहता है। वहीँ जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो हमारा मूत्र गाढ़ा हो जाता है और कम बार आता है, जिससे बैक्टीरिया पनपना और संक्रमण पैदा करना आसान हो जाता है।
महिलाओं में यूटीआई के लक्षण
यूटीआई हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है और लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। हालाँकि, महिलाओं में यूटीआई के कुछ सामान्य लक्षण भी शामिल हैं
पेशाब के दौरान दर्द या जलन महसूस होना
पेशाब करने की इच्छा बार बार होना, भले ही पेशाब कम या बिल्कुल भी न हो
तेज़ गंध वाला मूत्र आना
पैल्विक दर्द या दबाव का महसूस होना
बुखार या ठंड लगना
पीठ के निचले हिस्से में काफी दर्द रहना
थकान, मतली या उलटी आना
अब यदि आपको इस तरह के कोई लक्षण दीखते हैं तो तुरंत उपचार के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
यूटीआई के लिए रोकथाम टिप्स
रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर है, जब यूटीआई की बात आती है, तो कुछ सरल कदम हैं जो महिलाएं संक्रमण के विकास के जोखिम को कम करने के लिए उठा सकती हैं।
दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पियें
अपने मूत्र को अधिक देर तक रोककर न रखें
बाथरूम का उपयोग करते समय, बैक्टीरिया को मूत्रमार्ग में प्रवेश करने से रोकने के लिए आगे से पीछे तक पोंछना जरुरी है
टाइट-फिटिंग कपड़े न पहने
संभोग के बाद पेशाब करने से यौन गतिविधि के दौरान मूत्र पथ में प्रवेश करने वाले किसी भी बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है
महिलाओं को परेशान करने वाले उत्पादों से बचें
प्रोबायोटिक्स मूत्र पथ में बैक्टीरिया का स्वस्थ संतुलन बनाए रखें
