गर्मी में खाना पीना सही रहेगा, तो आपकी सेहत भी सही रहती है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि आयुर्वेद के हिसाब से आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स का कहना है। दरअसल आप जो कुछ भी खाते हैं और जिस प्रकार से खाते हैं उसका हमारी सेहत के साथ गहरा रिश्ता है और उसका प्रभाव भी पड़ता है। आपको बता दें आयुर्वेद के अनुसार आपके शरीर में कई दोष होते हैं जो स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस में होने बहुत जरूरी होते हैं। कई बार गर्मियों के दौरान पूरा पोषण न मिल पाने के कारण और गलत चीजें का सेवन करने से यह दोष असंतुलित होने लगते हैं और आप बिमारियों की चपेट में आने लगते हैं। लेकिन कुछ फ़ूड आइटम्स के द्वारा इन दोषों को सही किया जा सकता है। तो जानते हैं आपके दोषों को संतुलित करने के लिए गर्मियों में कौन कौन सी चीजों का सेवन करना सही माना गया है।

आखिर दोष क्या हैं और क्या हमारी डाइट दोष के असंतुलन को ठीक कर सकता है?

दोष शरीर और दिमाग में पाई जाने वाली बायोलॉजिकल एनर्जी को कहते हैं। यह पंचमहाभूत से मिल कर बने होते हैं जो हमारी 5 सेंस से जुड़े होते हैं। दोष हमारे शारीरिक, मानसिक, इमोशनल प्रोसेस को चलाने के लिए भी जिम्मेदार कारक होते हैं। यह दोष वात, कफ और पित्त हैं। जो हमारी सेहत सही रखने का काम करते हैं। इसलिए इनका एक लेवल में रहना बहुत ही जरुरी होता है।  अगर यह दोष असंतुलित होने सेहत को नुकसान देते हैं। यह दोष 5 तत्वों से मिलकर बनते हैं जिसमे अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी और आकाश शामिल है।

वायु और आकाश से वात बनता है।

अग्नि और जल से पित्त बनता है।

जल और पृथ्वी से कफ बनता है।

यह तीनों दोष सभी के शरीर में अलग अलग लेवल में होते हैं। यह लेवल जलवायु और खान पान के हिसाब से बदल सकते हैं।

गर्मियों के दौरान वात, पित्त और कफ को कैसे ठीक करें

बता दें बाहर पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण हमारा शरीर अंदर से भी गर्म होने लगता है। अग्नि और वायु तत्व थोड़े अधिक लेवल में पाए जाते हैं जो शरीर में पित्त और वटा दोष को बढ़ा देते हैं। इस समय के दौरान हमारे पाचन तंत्र की अग्नि भी काफी कम होती है। गर्मियों का मौसम पित्त को बढ़ाता है इसलिए इस मौसम में ऐसी चीजें खानी चाहिए जो अंदर से शरीर को ठंडक पहुंचा सके।

लिक्विड और मीठी चीजों का सेवन करना चाहिए

दूध, घी का सेवन करें

प्राकृतिक रूप से ठंडे फल डाइट में डाइट में ऐड करें

नारियल पानी और जीरे का पानी पीना भी अच्छा है

किन चीजों न खाएं

ज्यादा तीखी चीजें न खाएं

गर्म और खट्टी चीजों के सेवन से दूर रहें

नमकीन चीजों को भी अवॉइड करने

ज्यादा तला हुआ और गर्म खाना न खाएं

गर्मियों के दौरान होने वाले स्ट्रेस को कम करने के लिए बीन्स, फल, सब्जियों, सेब, बैरीज, ब्रोकली और अन्य ऐसी ही पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *