गर्मी का असर हर किसी पर पड़ रहा है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर के मरीजों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों पर गर्मी का मौसम जल्दी असर करता है। इसलिए उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। वहीँ ये भी बता दें गर्मी अपने चरम पर है, जो बहुत से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। कहने का मतलब ये कि इस मौसम में तापमान हाई होने के कारण बहुत से लोग अपनी जान भी गवां रहे हैं। दरअसल अगर आपको डायबिटीज हैं या आपको हाई बीपी की प्रॉब्लम है तो आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
बता दें खासतौर पर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को दूर करना बेहद जरूरी होता है। इससे ब्लड शुगर पर तेजी से असर पड़ता है। गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर और बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना कर रखें। वहीँ गर्मियों में हाई बीपी और शुगर के मरीजों को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना जरुरी है।
डायबिटीज और बीपी के मरीज गर्मी में इन टिप्स को फॉलो करें
रेगुलर ब्लड शुगर लेवल चेक जरुर करवाएं
शुगर लेवल को कण्ट्रोल में रखें
नींबू पानी का सेवन करते रहें
जितना हो सके मौसमी फल और सब्जियां ही खाएं।
गर्मियों में टमाटर खाना फायदेमंद होता है, लेकिन किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को इससे दूर रहना चाहिए
अगर आपको गर्मी के कारण बहुत कमजोरी महसूस हो रही है तो सत्तू पिएं। इसमें नमक या चीनी मिलाना जरूरी नहीं है
अगर आप लू से बचना चाहते हैं तो खुद को ढककर रखें और लगातार पानी पीते रहें
लू लगने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले
