न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में लगी आग, बचाया गया नवजात बच्चों कोल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात को बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लग गयी। जिसके कारण कम से कम सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि 5 नवजात शिशुओं को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक बच्चे की रविवार सुबह आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।
न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगी
बता दें शनिवार रात करीब 11.30 बजे विवेक विहार पुलिस स्टेशन को न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल और उसके बगल की इमारत में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। जिसके बाद से घटना की पूरी जानकारी लेने वहां की पुलिस पहुंची। फिलहाल रविवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया है।
कोई हताहत नहीं
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई, 11-12 लोगों को बचाया जा चुका है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके मुताबिक अस्पताल के पास की इमारत भी आग की लपटों में घिरी हुई थी, इसलिए किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर फ़िलहाल नहीं है।
वहीँ डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। आग में अस्पताल के अंदर रखे कई ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गए। वहीँ ये बता दें आग से दो इमारतें प्रभावित हुईं, ज्सिमे एक अस्पताल की इमारत और एक आवासीय इमारत की दो मंजिलें हैं।
