पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपना कहर दिखा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ अन्य दिनों तक भी दिल्ली समेत अन्य शहरों में लू का कहर जारी रहने वाला है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो बीमार हो सकते हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 मई तक गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है। वहीँ हीटवेव का प्रभाव जम्मू, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट उत्तर प्रदेश, ईस्ट मध्य प्रदेश, सेंट्रल महाराष्ट्र और गुजरात में भी देखने को मिलेगा। वहीँ अगर ऐसा ही मौसम रहा तो लू लगने से हॉस्पिटल में मरीजों की कतारें लग सकती हैं।

IMD ने जारी किया अलर्ट

आपको बता दें इस मौसम को देखते हुए IMD की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है जिसमे कहा गया है

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर ना निकलें

बाहर निकल रहे हैं तो पूरी तयारी के साथ ही जाएँ, जरुरी है तो ही निकलें

28 मई तक 46 डिग्री सेल्सिय तापमान रहने का अनुमान है

क्या है हीट वेव से बीमार होने के लक्षण

अगर आप इस मौसम में बाहर निकल रहे हैं तो आपको हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं जिनमे

चक्कर आना, बे

होशी, चेतना की हानि होना,

मूड स्विंग होना

सूखी और लाल आँखें होना

गर्म त्वचा होना

जी मिचलाना शामिल है

बचाव के लिए क्या करें  

घर से इस समय पर निकलते वक्त मुहं पर अच्छे से कपड़ा बांध कर ही जाएँ

Full स्लीव्स के कपडें ही डालें

पैरों में भी अच्छे से socks दाल कर जाएँ

फेस पर सनस्क्रीन का यूज़ भी कर सकते हैं

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *