आज कल हार्ट अटैक हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीँ अब मनोरंजन उद्योग से दुखद खबर सामने आई है। जहाँ भाभीजी घर पर हैं फेम स्टार फिरोज खान की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गयी है। बता दें वे बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के लिए भी जाने जाते थे। गुरुवार 23 मई की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके आकस्मिक निधन से फैंस और सहकर्मी काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

कौन है फिरोज खान

आपको बता दें फ़िरोज़ खान अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूम में फेमस हुए थे। उन्होंने टेलीविज़न और फ़िल्मों में कई रोल किये। लेकिन उन्हें असली पहचान कॉमेडी शो भाबीजी घर पर हैं से ही मिली थी। इसके अलावा उन्होंने जीजा जी छत पर हैं, साहेब बीबी और बॉस, हप्पू की उलटन पलटन और शक्तिमान जैसे अन्य लोकप्रिय शो में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। बता दें उन्होंने कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया और अदनान सामी के गाने थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे के सुपरहिट संगीत वीडियो में अभिनय करते हुए दिखाई दिए थे।

बता दें फ़िरोज़ खान कुछ समय तक बदायूँ में रहे, जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदर्शन किया। उनकी आखिरी प्रस्तुति 4 मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। फ़िरोज़ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे। वे न केवल अमिताभ बच्चन बल्कि दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेंद्र और सनी देओल की नकल करने के लिए जाने जाने जाते थे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *