आज कल हर कोई अपनी सेहत के प्रति जागरूक हो गया है। ऐसे में वे अपनी डाइट में भी बदलाव करता है। इसे लिए सबसे पहले वे अपना ध्यान चाय से हटाता है। उसकी जगह पर ग्रीन टी को शामिल करता है। दरअसल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ग्रीन टी सबसे स्वास्थ्यप्रद पेय पदार्थों में से एक माना गया है। यह इम्युनिटी को भी बूस्ट करती है। वहीँ ही दिन भर एक्टिव रहने में भी मदद करती है। ग्रीन टी पीने का सबसे ज्यादा फायदा हो इसके लिए ये ध्यान देना भी जरूरी है कि आप दिन के किस समय पर इसका सेवन कर रहे हैं।
किस समय ग्रीन टी पीना सही है
आपको बता दें ग्रीन टी में कैलोरी या प्राकृतिक चीनी नहीं होती है , जो सेहत के लिए काफी अच्छी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके फायदे इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप दिन के किस समय एक कप इसका सेवन कर रहे हैं। सुबह पीने का लाभ
बता दें सुबह सबसे पहले ग्रीन टी पीने का मतलब है कि आप कैटेचिन – जो कि प्राकृतिक पॉलीफेनोलिक फाइटोकेमिकल्स हैं, को सुबह सबसे पहले ग्रहण करते हैं। जब आप खाली पेट होते हैं तो ग्रीन टी सबसे अच्छा काम करती है। इस दौरान कोई अन्य पोषक तत्व नहीं होते हैं। जो एंटीऑक्सीडेंट अवशोषण से टकराते हैं। अध्ययनों के अनुसार, नाश्ते के साथ या उसके बाद ग्रीन टी पीने से प्रोटीन, फाइबर और अन्य खनिजों के साथ टकराव हो सकता है। जो सेहत को नुकसान देता है।
शाम को पीना
जो लोग बिस्तर पर जाने से पहले ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं उन्हें जानना चाहिए कि इसमें कैफीन होता है। इसलिए यह आपकी नींद को ख़राब कर सकता है। यदि आप कैफीन के प्रति संवेदनशील हैं, तो शाम में या रात में इससे दूरी बना लें।
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका है कि आपको अपनी चाय को कम से कम चार मिनट तक उबले हुए पानी में डालकर पीना चाहिए। आप अपनी ग्रीन टी का सेवन ऐसे फ़ूड आइटम्स के साथ करें जो विटामिन सी से भरपूर हैं। इनमे संतरे, नींबू, या स्ट्रॉबेरी ले सकते हैं क्योंकि ये आपके शरीर में ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं। स्वाद और अतिरिक्त पोषक तत्वों के लिए आप अपनी चाय में नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।
ग्रीन टी में दूध न मिलाएं, क्योंकि इससे इसकी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता कम हो सकती है। जो लोग अधिकतम लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए इसका सादा आनंद लेना ही सर्वोत्तम है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन याददाश्त में सुधार करके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त, इसमें अमीनो एसिड एल-थेनाइन होता है। यह मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में मददगार है।
