इस गर्मी के मौसम में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। वहीँ बहुत बार नाक से ख़ून आने लगता है। दरअसल गर्मियों में जब टेंपरेचर बढ़ता है, तब हवा में नमी की मात्रा कम होने की वजह से नाक में सूखापन हो जाता है। नाक में सूखेपन की वजह से नसों में सूखापन या फटकर घाव हो जाते हैं। इसकी वजह से नाक से खून आने लगता है।
3 – 10 साल तक इ बच्चे होते हैं प्रभावित
वहीँ ये समस्या 3 से 10 साल तक के बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन कई बार धूप में धूमने अले लोगन को भी इसकी दिक्कत हो जाती है। ऐसे में खुद का ध्यान रखने की जरूरत है।
अन्य लक्षण
नाक में एलर्जी, अंदरूनी नस या ब्लड वेसल्स के डैमेज होने
शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने
ब्लड प्रेशर, ज्यादा गर्मी, ज्यादा छींक, सर्दी-जुकाम या नाक तेजी से रगड़ने से भी यह समस्या हो सकती है
इन टिप्स को फॉलो करें नहीं आएगा नाक से खून
गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा शरीर को हाइड्रेटेड रखें। जितना हो सके पानी पीते रहें। गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलने की वजह से पानी की कमी होने पर ऐसा होता है। इसलिए लिक्विड का इस्तेमाल ज्यादा करें। पानी के अलावा नारियल पानी या अन्य शरबत भी पी सकते हैं।
इन चीजों से बना लें दूरी
गर्मी में ऐसी चीजें न खाएं जिनकी तासीर गर्म हो। गर्म चीजों के सेवन से नाक की ब्लड वेसेल्स पर प्रेशर पड़ता है। इसकी वजह से नाक से खून आने लगता है। इसलिए, गर्म मसालेदार खाना जितना हो सके अवॉयड करें। खाने के तुरंत बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए।
ठंडे या गर्म पैक का इस्तेमाल करें जब भी नाक से खून बहे तो ठंडे या गर्म पैक का इस्तेमाल करें। ठंडे पैक को नाक के ऊपर रखें। वहीं, गर्म पैक को नाक के नीचे रखें ताकि नसों में ब्लड का प्रेशर कम हो जाये और खून बहना बंद हो सके।
